फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CM window complaints should be resolved as soon as possible

सीएम विंडो की शिकायतों का जल्द से जल्द हो निपटारा

Wed, 17 Feb 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
CM window complaints should be resolved as soon as possible
पलवल। उपायुक्त ने बुधवार को जिला अधिकारियों की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों, फ्लैगशिप योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य व उपलब्धियों को समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने के साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों को भी तेजी से पूरा करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही भविष्य में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना संभव होगा। भविष्य में सभी कार्य ई-ऑफिस प्रणाली से होंगे। इसलिए ई-ऑफिस के माध्यम से नई फाइलें तैयार कर नोटिंग भेजें। अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन ने बताया कि ई-ऑफिस के संबंध में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए मास्टर ट्रेनर द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को समझाया जा रहा है। प्रत्येक विभाग अपने कार्यालयों व परिसर में खाली जमीन पर पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर वन विभाग को बताए। जिससे कि समय पर पौधे उपलब्ध करवाए जा सकें। उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के कार्य में तेजी लाएं और इस बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को कहा कि सभी राशन डिपो पर वितरण का कार्य पारदर्शिता के साथ हो, इसकी निरंतर चेकिंग भी की जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन, नगराधीश अंकिता अधिकारी, एसडीएम होडल संदीप अग्रवाल, पलवल एसडीएम कंवर सिंह, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद जांगड़ा, कृषि उपनिदेशक डॉ. महावीर सिंह, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी अर्चित वाट्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed