फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cheated of three lakh rupees in the name of getting a job in police

Palwal News: पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे तीन लाख रुपये

Wed, 20 Dec 2023 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cheated of three lakh rupees in the name of getting a job in police
- राजस्थान की पूर्व मंत्री जाहिदा के नाम पर ली थी धनराशि
विज्ञापन

- दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री जाहिदा के नाम से राजस्थान पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की सीएम विंडो पर शिकायत की जांच के बाद डीएसपी सज्जन सिंह ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना हसनपुर में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जलालुद्दीन निवासी नौरंगाबाद व मोहरू का नंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने (राजस्थान) के जिला भरतपुर के गांव जुरहरी में जमीन ली हुई है। उसी दौरान उसकी मुलाकात गांव जुरहरी निवासी इसरु और नूंह के गांव रीठट निवासी रशीद से हुई। शिकायत में बताया कि दो वर्ष पूर्व आरोपी इसरू व रशीद उसके घर आए और पूर्व मंत्री जाहिदा की जानकारी होने की बात कर उसके बेटे को राजस्थान पुलिस में लगाने के नाम पर पांच लाख रुपये की बात की। पीड़ित ने जब पैसे पांच लाख रुपये नहीं होने की बात की तो आरोपियों ने तीन लाख रुपये पहले व दो लाख रुपये बाद में देने की बात कही। पीड़ित जलालुद्दीन ने आरोपियों को अलग-अलग समय में दो लाख व एक लाख रुपयों सहित तीन लाख रुपये दे दिए और आरोपियों ने उसके बेटे को 6 महीने में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया लेकिन दो वर्ष तक उसके बेटे की नौकरी नहीं लग पाई। पीड़ित ने जब अपने पैसों की मांग की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे वापस नहीं देने की धमकी दी। बाद में पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से जांच की मांग की। मुख्यमंत्री ने जांच जिला पलवल पुलिस को सौंप दी। डीएसपी सज्जन सिंह ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed