{"_id":"65c65cb53d0c55f0fa0e968d","slug":"cheated-of-rs-2080-lakh-in-the-name-of-selling-plot-in-illegal-colony-palwal-news-c-24-1-snoi1004-104625-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अवैध कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम पर की 20.80 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अवैध कॉलोनी में प्लॉट बेचने के नाम पर की 20.80 लाख की ठगी
विज्ञापन
- नियमित कॉलोनी बताकर जाल में फंसाया, रुपये लेने के बाद भी नहीं कराई रजिस्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नियमित कॉलोनी बताकर प्लॉट बेचने के नाम पर छह लोगों से करीब 21 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी डीलर ने रुपये लेकर जल्द रजिस्ट्री कराने का झांसा दिया, परंतु रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित को बाद में पता चला कि कॉलोनी अवैध रूप से काटी जा रही है, जिसमें रजिस्ट्री नहीं हो सकती तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी रुपये लौटाने का झांसा देता रहा, परंतु रुपये वापस नहीं लौटाए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विजयपाल के अनुसार बाली नगर निवासी अमजद ने शिकायत दर्ज कराई है कि फरीदाबाद के सेक्टर 77 निवासी अनीस उसके मामा का लड़का है। दिसंबर 2022 में अनीस उसके पास आया और कहा कि वह गांव दूधौला-धतीर रोड पर दो एकड़ में अपनी फर्म एकेएस इंफिनिटी के माध्यम से प्लॉटिंग कर रहा है, जिसकी उसने सभी डीटीपी सहित सभी सरकारी विभागों से स्वीकृति ले ली है। उसने कहा कि प्लॉटिंग का रेट 10 हजार रुपये प्रति गज है, परंतु रिश्तेदारी के नाते उन्हें सात हजार रुपये के रेट से प्लॉट दे देगा। उसने अपने भाइयों व दोस्तों के साथ मौका देखा तो उसे जगह पसंद आ गई। छह सदस्यों ने प्लॉट का सौदा कर लिया तथा जिला अदालत परिसर में दो लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दे दिए। अनीस ने 18 फुट चौड़े रास्तों का नक्शा उन्हें भेज दिया। अनीस ने 11-11 हजार रुपये खाते में डलवा लिए और आधार कार्ड लेकर प्लॉट बुक कर दिया। उन्होंने पूरा पेमेंट लेकर रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो उसने नक्शा पास न होने की बात कहकर 22 फुट चौड़ाई के रास्तों का नया नक्शा भेजा और सभी से और रुपये ले लिए। एग्रीमेंट कराने के लिए कहा तो उसने सीधी रजिस्ट्री कराने के लिए कहा। उसके बाद भी अनीश ने प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं कराई। उन्हें पता चला कि प्लॉटिंग अवैध रूप से की गई थी, जिसमें कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकती। उन्होंने अनीस से रुपये वापस मांगे तो वह झांसा देता रहा, परंतु रुपये वापस नहीं लौटाए। आरोप है कि अनीस ने जानबूझ कर षडयंत्र के तहत उनके साथ धोखाधड़ी कर 20.80 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।