{"_id":"67869b9b3fad914a64073b08","slug":"cesarean-delivery-facility-will-start-in-hathin-hospital-no-need-to-refer-palwal-news-c-24-1-gr11004-111268-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हथीन अस्पताल में शुरू होगी सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा, नहीं करना पड़ेगा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हथीन अस्पताल में शुरू होगी सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा, नहीं करना पड़ेगा रेफर
विज्ञापन
- आधुनिक ऑपरेशन थियेटर किया गया तैयार, गायनेकोलॉजिस्ट व एनेस्थीसिया डॉक्टर की होगी नियुक्ति
सोमदेव आर्य
हथीन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब गर्भवतियों के सिजेरियन डिलीवरी भी होंगी। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन थियेटर एवं अन्य प्रबंध पूरे कर लिए हैं। ऑपरेशन थियेटर के लिए बेहतर बिजली व्यवस्था के प्रबंध भी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र को अब 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए पावर हाउस से सीधे हॉटलाइन से जोड़ दिया गया है। इसके अतिरिक्त जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। थियेटर पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। डिलीवरी के लिए गायनेकोलॉजिस्ट की नियुक्ति भी जल्द हो जाएगी। इसके बाद हथीन की सैकड़ों महिलाओं को पलवल अस्पताल के लिए रेफर नहीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हथीन अस्पताल में पल्स ऑक्सीमीटर, अंबू बैग, बवाईलजर मशीन एवं लाइट समेत अन्य संसाधन व्यवस्थित किए गए हैं। ऑपरेशन के लिए स्पेशलिस्ट लेडी मेडिकल अफसर, सर्जन आदि ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगें। स्टाफ 20 मिनट में जिला अस्पताल पलवल से आएगा। जैसे ही कोई गर्भवती महिला आएगी और उसको यदि सिजेरियन ऑपरेशन की जरूरत होगी तो अविलंब मेडिकल स्टाफ उपलब्ध हो जाएगा।
एनेस्थीसिया डॉक्टर की भी व्यवस्था हथीन स्वास्थ्य केंद्र में कर दी गई है। गर्भवती महिलाओं के लिए यदि रक्त की जरूरत भी होगी तो उसको रक्त भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षित स्टाफ का प्रबंध किया गया है। उल्लेखनीय है कि हथीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इससे पूर्व ऑपरेशन के प्रबंध नहीं थे। गर्भवती महिलाओं को पलवल के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाता था।
विज्ञापन
सामान्य डिलीवरी न होने पर महिलाओं को पलवल अस्पताल के लिए रेफर करना पड़ता है, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों को खतरा रहता है। साथ ही मरीजों पर आर्थिक बोझ भी पड़ता है। जल्द स्वास्थ्य केंद्र पर सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। राज्य सरकार स्वास्थ्य केंद्र में अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। - मनीष गर्ग, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, हथीन