फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CBSE exam showed Dus Ka Dum

सीबीएसई की परीक्षा में छात्रों ने दिखाया दस का दम

Mon, 30 May 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Mon, 30 May 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
 CBSE exam showed Dus Ka Dum
Students - फोटो : file photo

 सीबीएसई की परीक्षा परिणाम के दूसरे दिन भी दस का दम दिखाने वाले छात्रों जोश से सराबोर रहे। छात्रों ने एक दूसरे को बधाइयां देकर खुशी का इजहार किया। शहर के कई स्कूलों के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

----
गोलाया प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल : 
-स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई की दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य रोहन खन्ना ने बताया कि विद्यालय के 24 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है। 53 विद्यार्थियों ने नौ सीजीपीए से अधिक, 77 विद्यार्थियों ने आठ सीजीपीए से अधिक तथा 99 विद्यार्थियों ने सात सीजीपीए से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सभी विद्यार्थी बेहतर अंकों के साथ परीक्षा में सफल हुए हैं। शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर युद्धवीर सिंह, शिक्षा निदेशिका प्रतिभा डबास, वित्त निदेशक सेवानिवृत्त कमांडर अजय प्रताप गोलाया व प्रधानाचार्य रोहन खन्ना ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन

-------
डीएवी पब्लिक स्कूल : 
-स्कूल का दसवीं कक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। अपूर्वा राणा, हर्षिता गौतम, कशिश, मृदुल चावला, नंदिनी, ऋतिका अग्रवाल व निधि ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया है। इन्होंने सभी विषयों में ए-वन ग्रेड भी प्राप्त किया है। इससे स्कूल में हर्ष का वातावरण है। इनके अलावा अंजली, ज्योति, प्रेरणा मंगला, राधेश्याम, साक्षी मिश्रा, यतिन कालड़ा ने 9.8 तथा दिव्या भाटी, इशिका राजपाल, मुस्कान भूटानी ने 9.4 ग्रेड हासिल किया है। आयशा, दीपक हसीजा, नेंसी गुप्ता व प्रेरणा ने 9.2 तथा अंजली तंवर, प्राची त्रिपाठी, सोनाली राव, अमीशा वर्मा, निखिल ने 9 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त की है। प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने स्टाफ व विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एसएनडी स्कूल : 
-स्कूल के 17 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। स्कूल की शिक्षा सोसायटी के सचिव रघुराज डागर ने बताया कि स्कूल के छात्रों मे ज्योति शर्मा, शिवानी, प्रतिभा, अजय आर्य, ज्योति तेवतिया, मोनिका, महक गांधी, सुरभि, निशु तेवतिया, साधना शर्मा, जगल डागर, नितिन डागर, रितिक, निशा, विनय रावत व निशा रावत को 10 सीजीपीए अंक प्राप्त हुए। स्कूल के 43 छात्रों को नौ सीजीपीए प्राप्त हुए। सचिव डागर ने छात्रों की उपलब्धि पर छात्रों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी है।   

----
केसीएम स्कूल : 
-स्कूल प्रधानाचार्या पारुल भारद्वाज ने बताया कि स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है। इनमें गौरव मंगला, अमिषा बेनीवाल, कशिश कुलश्रेष्ठ, कृतिका गर्ग, मधु, नक्षिता गर्ग, अंशुल डागर, मोनिका, क्षमा यादव, पायल, शिवानी, राधिका डॉली, वर्षा, मुस्कान, प्राची, अंजलि, कैलाश, तुषार मंगला, सौरभ, राहुल रावत, धीरज गोयल, सागर, गौरव चौहान, रोहन कत्याल शामिल हैं। 60 विद्यार्थियों ने नौ सीजीपीए से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं। शानदार परीक्षा परिणाम आने पर संस्था के चेयरमैन डॉ.रामनारायण भारद्वाज, प्रबंध निदेशक अनिल भारद्वाज ने छात्रों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed