फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CBSE Cluster Under-14 Football Tournament Kicks Off

Palwal News: सीबीएसई क्लस्टर अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
CBSE Cluster Under-14 Football Tournament Kicks Off
78 स्कूलों के 1248 खिलाड़ी दिखा रहे हुनर, केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल गुरुग्राम में हुआ उद्घाटन
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर अंडर-14 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस आयोजन में कुल 78 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं जहां 1248 युवा खिलाड़ी मैदान में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं।केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल के नेतृत्व में सभी स्कूलों की टीमों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया। इसमें एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल, द नॉलेज हैबिटेट, हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल स्कूल, वेगा इंटरनेशनल स्कूल, एचएसवी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट एंड्रयूज़ स्कूल, ज्ञानानंद स्कूल, रेड रोज पब्लिक स्कूल, एमवीएन पलवल, डीपीएस फरीदाबाद, डीपीएस सेक्टर-67, सेंट माइकल्स स्कूल और स्कॉलर्स रोजमेरी स्कूल सहित कई स्कूलों ने भाग लिया। इस अवसर पर केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल नीलिमा कामराह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल बच्चों को न केवल जीतना सिखाते हैं बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे जीवन-मूल्य विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed