फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cases registered for kidnapping of three minor girls in a single day

Palwal News: एक ही दिन में तीन नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मुकदमे दर्ज

Fri, 27 Oct 2023 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cases registered for kidnapping of three minor girls in a single day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध निरंतर जारी हैं। अब कैंप व शहर थाना पुलिस ने एक ही दिन में तीन नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू र दी है। अभी तक किसी भी लड़की का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है।

कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। सुबह करीब चार बजे उसकी बेटी घर से अचानक लापता हो गई। उन्होंने रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसकी बेटी को धर्मेंद्र नाम का युवक अपने साथ अपहरण कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरे मामले में व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी बेटी घर से स्कूल गई थी, परंतु न स्कूल पहुंची और न ही किसी अन्य रिश्तेदारी में। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी का कोई व्यक्ति अपहरण कर ले गया। तीसरे मामले में शहर थाना प्रभारी रविंद्र के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी का कोई व्यक्ति अपहरण करके ले गया है। उन्हें जब बेटी के लापता होने की जानकारी मिली तो उन्होंने आस-पड़ोस सहित अपनी रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामलों में एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ अपहरण के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि लापता लड़कियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed