{"_id":"688a5ea22e567d5e1503595d","slug":"case-registered-against-13-accused-including-former-inld-district-president-palwal-news-c-24-1-gr11004-116662-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पूर्व इनेलो जिलाध्यक्ष समेत 13 आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पूर्व इनेलो जिलाध्यक्ष समेत 13 आरोपियों पर केस दर्ज
Wed, 30 Jul 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
गांव शेषसाई के लक्ष्मीनारायण मंदिर में दानपात्र से नकदी लूटने और पुजारियों से मारपीट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव शेषसाई स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में दानपात्र से नकदी लूटने और पुजारियों व महिलाओं के साथ मारपीट व अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गांव निवासी हरीराम की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व इनेलो जिलाध्यक्ष समेत 13 नामजद सहित अनेक अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
हरीराम ने बताया कि शेषसाई गांव में लगभग 50 ब्राह्मण पुजारी परिवार रहते हैं, जो पिछले आठ सौ वर्षों से मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर गांव की लालडोरा भूमि पर स्थित है और बांसवा व शेषसाई एक ही पंचायत में आते हैं। आरोप है कि गांव बांसवा के कुछ लोग इस मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं और इसके लिए कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।
27 जुलाई को बांसवा के लगभग 700 से अधिक लोग भंडारे के बहाने मंदिर में एकत्र हुए। इनमें पूर्व सरपंच हंसराज, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह उर्फ बोबी, रामकुमार, विक्रम, भूपन, खेमचंद, बबली, नरबीर, मनीष, विष्णु, कृष्ण, मंजीत और मजराम शामिल थे। इन लोगों ने मंदिर परिसर में बैठकर जबरन दानपात्र को खोल लिया और उसमें रखी नकदी लूट ली।
विज्ञापन
जब पुजारियों ने विरोध किया तो आरोपितों ने महिलाओं और पुजारियों के साथ मारपीट की और अभद्रता की। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया गया, जिससे कई महिला और पुरुष घायल हो गए।
सूचना मिलते ही हसनपुर व होडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाया कि दानपात्र जिला उपायुक्त से मजिस्ट्रेट नियुक्त कराकर ही खोला जा सकता है, लेकिन बांसवा के लोग उस दिन ही मंदिर पर कब्जा करने पर अड़े थे।
हरीराम ने यह भी बताया कि मार्च माह में भी ऐसे ही एक प्रयास के दौरान मंदिर से लाखों रुपये लूट लिए गए थे। फिलहाल पुलिस ने 13 नामजद व अनेक अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।