फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case filed against eight minors for attacking student with knife

Palwal News: छात्र पर चाकू से हमला करने के मामले में आठ नाबालिगों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case filed against eight minors for attacking student with knife
कहासुनी के बाद स्कूल से घर जाते समय छात्रों के एक गुट ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नगर के मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले दसवीं के छात्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। बृहस्पतिवार को छात्र सारिफ निवासी गांव खरखड़ी, तहसील तावडू की पीठ में चाकू घोंपा गया था।

बता दें कि 15 मई दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद जब सारिफ घर जा रहा था तो छात्रों के एक गुट ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक छात्र ने चाकू निकाल कर उस पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। पीड़ित के चाचा रमजान ने थाना शहर तावडू में शिकायत दर्ज कराई है। थाना शहर तावडू पुलिस के अनुसार आठ आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश और कहासुनी से हुए विवाद का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed