{"_id":"5fb6a98b8ebc3e9bc104a563","slug":"cantor-collides-with-personnel-painting-on-dividers-two-deaths-palwal-news-noi5491831130","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर पेंट कर रहे कर्मियों को कैंटर ने मारी टक्कर, दो मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर पेंट कर रहे कर्मियों को कैंटर ने मारी टक्कर, दो मौतें
विज्ञापन
केजीपी पर डिवाइडर पर पेंट करते समय दुर्घटना में घायल हुए मजदूर अस्पताल में उपचाराधीन
- फोटो : Palwal
पलवल। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) के डिवाइडरों को पेंट कर रहे कर्मचारियों को कैंटर ने टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गांव खेड़ला-डकोरा के बीच हुए हादसे में दो कर्मचारियों मौत हो गई, जबकि कैंटर में बैठे यात्रियों सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। राहगीरों ने कैंटर में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को उपचार किया जा रहा है। चांदहट थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए।
चांदहट थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला फरुखाबाद निवासी चालक विकास व हेल्पर अमन कैंटर में जिला मुरादाबाद से फ्लिपकार्ट का माल भरकर गुरुग्राम के बिलासपुर जा रहे थे। रास्ते में हापुड़ से उन्होंने कैंटर में पलवल के लिए यात्री बैठा लिए। केजीपी पर गांव डकोरा व खेड़ला के बीच गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा डिवाइडरों को पेंट करने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पेंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े हुए थे तथा आठ कर्मचारी काम कर रहे थे। यातायात के डायवर्जन के लिए बैरिकेडिंग भी की गई थी। चालक विकास को बैरिकेडिंग दिखाई नहीं दी और उसे तोड़ते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से काम कर रहे कर्मचारी व कैंटर में बैठे यात्री गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो कर्मचारियों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में सोनीपत जिला के गांव कोसरा निवासी 25 वर्षीय अरुण व यूपी के हापुड़ के गांव सोधना निवासी 22 वर्षीय सैंकी शामिल हैं। घायलों में पेंट का काम रहे कर्मचारी सोनीपत के गांव कोसरा निवासी विजयपाल, सुंदर, देवा तथा हापुड़ के गांव सोधना निवासी विक्की व संदीप शामिल हैं। इनके अलावा बैठे यात्री बल्लभगढ़ निवासी अभय, मीना, नितिन, कशिश, सुनीता, करण, विनीता, चालक विकास व हेल्पर अमन भी घायल हो गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी देंवेंद्र ने बताया कि परिजनों के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल चालक का उपचार चल रहा है।