फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Campaign started on social media against Gadpuri toll plaza

गदपुरी टोल प्लाजा के विरोध में सोशल मीडिया पर शुरू किया अभियान

Tue, 29 Jun 2021 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Campaign started on social media against Gadpuri toll plaza
पलवल। जिले के तीनों विधायकों से अनुरोध है कि गदपुरी टोल प्लाजा को हटवाया जाए। गदपुरी में टोल को पलवल और आसपास के लोगों के लिए फ्री किया जाए। शहर से व्यापारी और नौकरीपेशा लोग रोज आते-जाते हैं। इन लोगों को नुकसान होगा। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर गदपुरी में बनाए जा रहे टोल प्लाजा को लेकर इस तरह का विरोध पिछले दो दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर चल रहा है। टोल प्लाजा के विरोध में अब लोग एकत्रित होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पलवल और आसपास के गांवों के लिए टोल फ्री होना चाहिए। इस टोल को लेकर राजनीतिक दलों के नेता भी विरोध में आगे आने लगे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर तूमसरा में टोल प्लाजा है। अब उसे वहां से हटाकर कोसी पास करमन बार्डर पर लगाया जा रहा है। जबकि, पलवल-फरीदाबाद मार्ग पर गदपुरी में नया टोल प्लाजा लगाया जा रहा है। यह टोल अगस्त माह से शुरू किया जाएगा। इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। इसके चालू होने से पलवल, होडल और हथीन की तरफ से फरीदाबाद, दिल्ली जाने वाले लोगों को रोजाना मोटा टोल देना होगा। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। लोगों ने इसे लेकर अब सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा को जजिया कर बताने वाली भाजपा अब हर जगह टोल लगा रही है। सरकार इस टोल को हटाए।
विज्ञापन

-------
पलवल से फरीदाबाद की तरफ रोजाना करीब 20 हजार वाहन जाते हैं। इनमें अधिकांश नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग से जुड़े लोग होते हैं। प्रतिदिन उन्हें टोल देना होगा। व्यापारियों को इससे काफी नुकसान होगा। सरकार इसे यहां से हटाए या फिर पलवल के लोगों के लिए फ्री करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
------
गदपुरी टोल बेरियर पर पलवल के वाहन चालकों के लिए टोल फ्री होना चाहिए। इसके लिए सरकार घोषणा करे। ऐसा न करने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पलवल में पंचायत बुलाई जाएगी।

- मुनीष भारद्वाज, प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय बजरंग दल हरियाणा
-----
टोल प्लाजा को चालू करते ही छह लेन निर्माण करने वाली कंपनी को सौंप दिया जाएगा। फिर वही कंपनी वाहन चालकों से टोल वसूलेगी। राजमार्ग प्राधिकरण और कंपनी के बीच यही समझौता है कि छह लेन निर्माण के बाद कंपनी द्वारा टोल वसूला जाएगा।
- धीरज सिंह, अभियंता राजमार्ग मार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed