{"_id":"6aa59350189a5a1f6f0f3e81","slug":"call-to-make-the-event-historic-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115431-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बढ़ रहे लावारिस कुत्तों के काटने के मामले, लोगों में खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बढ़ रहे लावारिस कुत्तों के काटने के मामले, लोगों में खौफ
विज्ञापन
इस वर्ष जिले के 7000 लोगों को आवारा कुत्तों ने शिकार बनाया
सद्दाम हुसैन
पिनगवां। जिले में लावारिस कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे इलाके के लोगों में खौफ है। जिले में लगातार बढ़ रहे स्लाॅटर हाउस (बूचड़खाना) के आसपास मांस के अवशेष, खून आदि की वजह से लावारिस कुत्ते जमा रहते हैं और आते-जाते लोगों पर हमला करते हैं। रही-सही कसर अवैध तरीके से चल रही पनीर की फैक्टरियां पूरी कर रही हैं। पनीर का पानी पीने से कुत्तों में खुजली जैसा रोग होता है और वे परेशान होकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
लावारिस कुत्तों के काटने से अब तक इलाके में कई लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन सिस्टम आवारा कुत्तों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं पड़ रहा है। सलीम पाडला, आरिफ बघोला, रफीक खान, आजम खान, कमांडो हिदायत खान आदि ने कहा कि प्रशासन को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। इस वर्ष जिले के 7000 लोगों को लावारिस कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विशाल सिंगला ने बताया कि पिछले कुछ समय में ही कुत्ते के काटने के 2000 से अधिक मामले अल आफिया सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा में आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से इंजेक्शन पूरी तरह से मुफ्त लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों को मामूली सी फीस देकर इंजेक्शन लगवाना पड़ता है। कुछ गंभीर दिखने वाले मरीजों को सिरम दवाई का भी उपचार दिया जाता है।