फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bullet took life Married woman strangled to death

बुलेट ने ले ली जान: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने घोट दिया गला

Sun, 01 Jan 2023 09:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, पलवल
अमर उजाला संवाद, पलवल Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Jan 2023 09:54 PM IST
सार

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति मुनेश, सास कमलेश, ससुर राजेश, देवर अजय व सचिव व देवरानी मनीषा उसके साथ मारपीट करते थे। 31 दिसंबर शनिवार को करीब साढे तीन पूनम ने उसके पास फोन कर कहा कि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, उसे बचा लो, वरना वे उसे जान से मार देंगे। 

विज्ञापन
Bullet took life Married woman strangled to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पलवल के गांव बड़ौली में दहेज की मांग को लेकर 26 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। विवाहिता ने मरने से अपने भाई के पास फोन पर जान का खतरा बताया था। कुछ देर बाद उसके ससुराल वालों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर दी। चांदहट थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति, सास, ससुर, देवरानी व देवरों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर के अनुसार यूपी के कोसीकलां स्थित गांव फालन निवासी लखन ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि 16 फरवरी 2016 को उन्होंने अपनी बहन पूनम की शादी गांव बड़ौली निवासी मुनेष के साथ की थी। शादी में दिए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। शादी के बाद से ही पूनम के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोपी दहेज में बुलेट बाइक व नकदी की मांग करते थे। 
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर पति मुनेश, सास कमलेश, ससुर राजेश, देवर अजय व सचिव व देवरानी मनीषा उसके साथ मारपीट करते थे। 31 दिसंबर शनिवार को करीब साढे तीन पूनम ने उसके पास फोन कर कहा कि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, उसे बचा लो, वरना वे उसे जान से मार देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि पूनम की मौत हो चुकी है। वे मौके पर पहुंचे तो पूनम को चारपाई पर लिटाया हुआ था और गले पर निशान थे। ससुराल वालों ने बताया कि उसने फांसी लगाई है। शिकायत में कहा गया कि ससुरालवालों ने उसकी बहन पूनम की हत्या की है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed