फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Brother shoots brother in land dispute, serious injury

Palwal News: भूमि विवाद में भाई ने दूसरे भाई को मारी गोली, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Brother shoots brother in land dispute, serious injury
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। जिले के तावडू उपमंडल के अधीन गांव चिलावली में भूमि विवाद को लेकर भाई द्वारा दूसरे भाई को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल को उपचार के लिए नूंह नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दो भाई साहून और हूर खान निवासी चिलावली थाना तावडू में भूमि विवाद को लेकर पुरानी रंजिश थी। बृहस्पतिवार को दोनों भाइयों के परिवार में भूमि रास्ते की पैमाइश को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया की हूर खान ने अपने सगे भाई साहुन पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित साहुन की पत्नी शारदा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह भूमि पैमाइश को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान हूर खान ने अपनी छत से फायरिंग शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने बचाव करने का प्रयास किया लेकिन पति साहून के हाथ में गोली लग गई। जिससे वह जमीन पर गिर गया। आरोपी की ओर से चार से पांच राउंड फायरिंग की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। घायल साहून को नूंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं इस हादसे की पुष्टि करते हुए तावडू डीएसपी मुकेश कुमार का कहना है की दो भाइयों में भूमि विवाद को लेकर गोली चली है। जिसमें साहून हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। जल्द शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:- फोटो हादसे के बाद गांव में मौजूद पुलिस बल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed