फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Broken drain right in the middle of road in the main market

Palwal News: मुख्य बाजार में सड़क के बीचों बीच टूटा नाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Broken drain right in the middle of road in the main market
पानी भरने से गड्ढा नहीं दिखने से कई बाइक सवार गिरकर चोटिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर के मुख्य बाजार में काशी चौक के पास सड़क के बीचोंबीच टूटा हुआ नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नाले का हिस्सा काफी समय से टूटा पड़ा है। बरसात के दौरान यहां जलभराव होने से सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते। इसके चलते आए दिन बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई बाइक चालक गड्ढे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
रात में हुई बरसात के बाद समस्या और गंभीर हो गई। सड़क पर पानी जमा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं दिया और एक कार उसमें फंस गई।
भाजपा नेता राकेश कंसल ने बताया कि कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
कोट
नगर पालिका सचिव को गड्ढे की मरम्मत कराने के आदेश दिए हैं। जल्द ही इसकी मरम्मत करा दी जाएगी। -अमित कुमार, एसडीएम, पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed