फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bridge will be built in Baghaula at a cost of 21 crores, Union Minister of State Gurjar laid the foundation stone

Palwal News: 21 करोड़ की लागत से बनेगा बघौला में पुल, केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने किया शिलान्यास

Wed, 07 Jun 2023 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Bridge will be built in Baghaula at a cost of 21 crores, Union Minister of State Gurjar laid the foundation stone
07पीएएलपी11- राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौला पुल का शिलांयास करते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर।
विज्ञापन

07पीएएलपी12- शिलांयास अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कृष्णपाल गुर्जर।
15 माह में पूरा होगा कार्य, कई गांवों सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वालों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। लंबे समय से चली आ रही दिल्ली-मथुरा सड़क पर गांव बघौला में पुल बनाने की मांग आखिर मान ली गई। बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने बघौला में 21.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा किया है कि 15 माह में पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। पुल के निर्माण से कई गांवों के साथ हाईवे पर चलने वाले लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। सड़क पार करते समय व गलत दिशा में चलने के कारण होने वाले सड़क हादसों में कमी आएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रभारी अरुण चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में गांव बघौला, देवली, ततारपुर, हीरापुर सहित अन्य गांवों के गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि गांव बघौला में हाईवे पर बनने वाले पुल को लगभग 21 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से करीब 15 माह में एनएचएआई की ओर से बनाया जाएगा। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई वाले पुल को छह मार्गीय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न हाईवे और एक्सप्रेस-वे से जोड़कर लोकसभा क्षेत्र फरीदाबाद की कनेक्टिविटी बेहतर बनाई गई है। इन सड़क मार्गों व पुलों की सहायता से हरिद्वार, मेरठ, दिल्ली-जयपुर, आगरा जाने में बहुत अधिक सुविधा हुई है। घंटों के सफर को अब मिनटों में तय किया जा रहा है। रेनीवेल परियोजना के अंतर्गत 84 गांवों के निवासियों को मीठे पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला पलवल के अधिकतर गांवों में 24 घंटे बिजली पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा राजमार्ग-19 पर स्थित गांव औरंगाबाद और मुंडकटी चौक पर भी लोगों के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

राजस्थान के पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान सरकार कार्य को धरातल पर करने में विश्वास रखती है। यही कारण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में विकास कार्यों को नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। रेलवे कॉरिडोर, मुम्बई-बडोदरा एक्सप्रेस-वे, सड़कों व पुलों का जाल, यमुना पर पुल निर्माण इसमें शामिल हैं। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई विकासात्मक मांगों जैसे-फिरनी, रास्तों को पक्का करवाना, पुल निर्माण तथा गांव देवली के रेलवे अंडरपास पर जलभराव जैसी समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक प्रवीण डागर, जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, बघौला के सरपंच तुलाराम, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक वीके निदेशक, डीजीएम एसके बंसल, साइट इंजीनियर कमलकांत मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर निकाली विकास यात्रा
बघौला में पुल के शुभारंभ के बाद दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस पर विकास यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव कैली से शुरू होकर गांव मंडकौला में समाप्त हुई। यात्रा में गाड़ियों व डीजे के काफिले के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed