फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   break the car glass and 2 lakh cash loot

कार का शीशा तोड़ किए दो लाख रुपये और कीमती सामान चोरी

Thu, 31 Oct 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
break the car glass and 2 lakh cash loot
कार का शीशा तोड़ किए दो लाख रुपये और कीमती सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों के साथ हो रही लूट और चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस लूट की एक वारदात को सुलझा भी नही पाती है कि बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम को देकर भागने में सफल हो जाते है। 29 अक्तूबर की रात को भी बदमाशों ने करनाल के कर्म सिंह कॉलोनी निवासी सन्दीप कटारिया की कार का एक ढाबे पर शीशा तोड़कर उसमें से दो लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में संदीप कटारिया ने बताया कि वह कार द्वारा अपने परिवार के साथ वृन्दावन घूमने के लिए गया था। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाने के लिए एक ढाबे पर रुका तो बदमाशों ने उसकी गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखें एक लैपटॉप, दो कपड़ों से भरे बैग, हीरे की अंगूठी और दो लाख रुपये नकद चुरा कर ले गए । घटना का पता पीड़ित को उस समय लगा जब वह खाना खाकर गाड़ी के पास पंहुचे पीड़ित ने मामले की सूचना थाना मुंडकटी पुलिस को दी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूट व चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात है जिसके कारण वाहन चालकों में दहशत व्याप्त है ।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed