फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Body of married woman found hanging from a noose

Palwal News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from a noose
मृतक महिला का फाइल फोटो। - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव कोलगांव में सोमवार शाम ससुराल में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान फिजा तरजुमा पत्नी जमशेद के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के चाचा सब्बीर ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने पर जब वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोलगांव पहुंचे तो फिजा का शव चुन्नी के फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने दावा किया कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और चेहरा जला हुआ था। बेड का कुछ हिस्सा भी जला हुआ बताया गया। मायके पक्ष का आरोप है कि पहले फिजा के साथ मारपीट की गई, फिर उसे जलाया गया और हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, करीब सवा साल पहले फिजा की शादी में उनकी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष कथित तौर पर अतिरिक्त दहेज की मांग करता रहा। परिजनों ने बताया कि फिजा ने तीन महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था। घटना के बाद मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट व जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

घटनाएं जिन्होंने झकझोर दिया

पंखे से लटका मिला तस्सम का शव

15 जुलाई को तस्सम का शव कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे और उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

डूगेंजा की सुहाना ने ससुराल में दम तोड़ा

24 जून को पिनगवां खंड के डूगेंजा गांव की बेटी सुहाना की अलावलपुर स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शबनम की मौत पर हत्या का आरोप

5 जून को मालब गांव में शबनम का शव घर में फंदे से लटका मिला। उसके भाई ताहिर हुसैन के अनुसार, शबनम की शादी वर्ष 2023 में अंसार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता था। परिजनों ने आशंका जताई कि शबनम की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

खुशी की मौत, 21 दिन बाद प्राथमिकी

10 फरवरी को तावडू शहर के पटेल नगर में विवाहिता खुशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। उसके पिता ओमप्रकाश, निवासी भिवाड़ी, ने ससुराल पक्ष पर हत्याो आरोप लगाए। मामले में 21 दिन बाद ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई।

भपावली की रेशमा की मौत
30 सितंबर 2025 को भपावली गांव की रेशमा की मौत के मामले में मायके पक्ष ने पति मुस्तकीम पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों के अनुसार, रेशमा के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की जाती थी और उसका पति कई बार उसे मारपीट कर मायके छोड़ चुका था। परिवार ने उसकी मौत के पीछे ससुराल पक्ष को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed