फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   blood donation

थैलेसीमिया पीड़ित को दिया अपने जन्म दिवस पर रक्त

Tue, 03 Mar 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
blood donation
लवल में आयोजित शिविर में रक्तदान करते हुए रक्तदाता। - फोटो : Palwal
पलवल। अपना ब्लड बैंक द्वारा थैलेसीमिया बच्चों को फ्री रक्त चढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को समाजसेवी दिनेश मंगला ने भी योगदान दिया। उन्होंने अपने जन्म दिवस पर रक्तदान कर थैलेसीमिया रोग से पीड़ित बच्चे को रक्त चढ़वाया। उन्होंने अपना ब्लड बैंक के संचालक डॉ. प्रशांत गुप्ता से थैलेसीमिया बच्चों को रक्त चढ़वाने के लिए रक्तदाताओं का एक ग्रुप बनाने की अपील की, ताकि समय पर ऐसे बच्चों को रक्त चढ़ाया जा सके। डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पलवल के अपना ब्लड बैंक में 25 बच्चे थैलेसीमिया के रजिस्टर्ड हैं, जिन्हें हर महीने रक्त की आवश्यकता पड़ती है। पिछले 1 साल से अपना ब्लड बैंक उन्हें मुफ्त रक्त मुहैया करा रहा है। अपना ब्लड बैंक की इस मुहिम में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के रविंद्र जडेजा का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि शहर के कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग इस कार्य में उनका सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed