फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Blocker was not installed near the drain under construction, young man fell, bar entered his eye

Palwal News: निर्माणाधीन ड्रेन के पास नहीं लगा रखा था अवरोधक, गिरा युवक, आंख में घुसा सरिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Blocker was not installed near the drain under construction, young man fell, bar entered his eye
ठेकेदार की लापरवाही... घायल युवक को किया गया एम्स में भर्ती, हालत चिंताजनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शहर में नगर परिषद की ओर से पानी निकासी के लिए बनवाई जा रही ड्रेन के निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार ने शहर के पुराने जीटी रोड के बीचों बीच ड्रेन की खुदाई करवा दी लेकिन आम जनमानस की सुरक्षा को अनदेखी करते हुए सड़क मार्ग पर अवरोधक नहीं लगाए। सड़क पर अवरोध नहीं लगने से मंगलवार की देर शाम बाइक सवार युवक ड्रेन में बाइक सहित गिर पड़ा और युवक की आंख सहित शरीर में सरिये घुस गए। आसपास के लोग घायल को अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है ।

वहीं, शहर के लोगों ने इस लापरवाही को देखते हुए ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। दरअसल, नगर परिषद की ओर से शहर में बरसाती पानी निकासी के लिए ड्रेनों का निर्माण कराया जा रहा है। जिन पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इन ड्रेनों की खुदाई शुरू होने से ही विवादों में घिरी हुई है। ड्रेनों में कभी घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किए जाने के आरोप लगे हैं तो कभी पहले से ही बनी नालियों से निकले सरिया बेचने के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड के निकट ड्रेन निर्माण का कार्य चल रहा है। मंगलवार की देर सांय शहर निवासी मुकेश मेहंदीरत्ता बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह बस स्टैंड के निकट पहुंचा तो ड्रेन के आसपास किसी भी प्रकार का कोई बोर्ड या मार्ग अवरोधक नहीं होने के कारण बाइक सहित निर्माणाधीन ड्रेन में गिर पडा। इस दौरान बाइक और युवक लोहे के सरियों के बीच लटक गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना था कि अगर निर्माणाधीन ड्रेन के आसपास संबंधित ठेकेदार द्वारा मार्ग अवरोधक, बोर्ड या बैनर आदि लगाया होता तो इस प्रकार की घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों द्वारा इस मामले में एसडीएम बैलिना को भी अवगत कराया था, जिस पर एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्माण स्थल के आसपास सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों ने एसडीएम के निर्देशों को भी अनदेखा कर दिया। इसका नतीजा रहा कि बाइक सवार युवक गहरे गड्ढे में गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।

मुझे इस मामले में सूचना मिली है, घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर सुरक्षा संबंधी उपकरणों के अलावा मार्ग अवरोधक लगाने की संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। वहीं, मामले में दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। - डॉ .हरीश कुमार वशिष्ठ जिला उपायुक्त, पलवल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed