फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BJP's Renu Lata became the chairperson of Hathin Nagar Palika

Palwal News: हथीन नपा की चेयरपर्सन बनीं भाजपा की रेणु लता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP's Renu Lata became the chairperson of Hathin Nagar Palika
नपा चुनाव : चेयरपर्सन पद पर रेणु लता 1263 वोट से जीतीं, कांग्रेस 1422 वोट पर सिमटी
विज्ञापन

रेणु लता 1,263 वोटों से चेयरपर्सन पद पर विजयी, पार्षद पदों पर नए चेहरे बने विजेता
-मतगणना कड़ी सुरक्षा और प्रशासन की सख्ती के बीच निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मुस्लिम बहुल इलाकों में भी पार्टी को जबरदस्त समर्थन मिला है, जिससे कांग्रेस को करारा झटका लगा। चेयरपर्सन पद पर भाजपा की रेणु लता ने 1,263 मतों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस समर्थित मीनू राघव मात्र 1,422 वोट ही जुटा सकीं और उनकी जमानत जब्त हो गई। चुनाव में पिछड़ा वर्ग, राजपूत और मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया, जिससे पार्टी को कई वार्डों में बढ़त मिली। मतगणना प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस चुनाव में कई नए चेहरे पार्षद बने, जिससे स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। बीजेपी की इस जीत में स्थानीय सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के जबरदस्त प्रचार अभियान की भी अहम भूमिका रही।


भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना



हथीन। रिटर्निंग अधिकारी हथीन नगर पालिका एवं एमडी शुगर मिल विकास यादव की देखरेख में मतगणना सुबह आठ बजे से हथीन लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित मीटिंग हॉल में बनाए गए मतगणना केंद्र पर शुरू हुई। इससे पहले रिटर्निंग अधिकारी विकास कुमार यादव ने एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम की सील और ताला खुलवाकर व रेंडमाइजेशन के साथ मतगणना प्रक्रिया की शुरुआत कराई। इस अवसर पर एसडीएम हथीन गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। मतगणना प्रक्रिया को पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने व मतगणना केंद्र पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे में अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए थे। उपायुक्त एवं जिला प्रशासन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ चुनाव मतगणना से संबंधित हर पल की अपडेट ले रहे थे। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि हथीन नगर पालिका के चेयरपर्सन पद का चुनाव रेणु लता ने 1,263 वोटों से जीता। संवाद
विज्ञापन




हथीन नगर पालिका के अध्यक्ष व वार्ड पद के परिणाम :
रेणु लता : 4,108 मत

आभा रविन कुमार : 2,845 मत

सविता रानी : 1,731 मत

मीनू नकुल राघव : 1,422 मत

नोटा : 55 मत



हथीन नगर पालिका वार्ड पार्षद पद के चुनाव में विजयी उम्मीदवार :


वार्ड नंबर-1: हेमंत कुमार (196 मतों से)

वार्ड नंबर-2: विशाल सिंह (57 मतों से)

वार्ड नंबर-3: सुखपाल सिंह (131 मतों से)

वार्ड नंबर-4: रीना (77 मतों से)

वार्ड नंबर-5: धीरज उपाध्याय (144 मतों से)

वार्ड नंबर-6: उर्मिल (निर्विरोध)

वार्ड नंबर-7: पवन कुमार उर्फ जॉंटी (380 मतों से)

वार्ड नंबर-8: संदीप कुमार (6 मतों से)

वार्ड नंबर-9: राजबीर सिंह (162 मतों से)

वार्ड नंबर-10: संतोष (निर्विरोध)

वार्ड नंबर-11: सिरातुल निशा (निर्विरोध)

वार्ड नंबर-12: राकेश गर्ग (191 मतों से)

वार्ड नंबर-13: सौरभ सिंगला (278 मतों से)

वार्ड नंबर-14: निशा (114 मतों से)
(सभी पार्षद निर्दलीय हैं)

रिटर्निंग अधिकारी विकास कुमार यादव ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।



तीन-तीन राउंड में हुई अध्यक्ष व पार्षद पद की मतगणना
विकास कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को मतगणना प्रक्रिया के तहत पांच टेबल लगाई गई थीं, जिन पर नगर पालिका हथीन के अध्यक्ष और पार्षद पद की मतगणना हुई। अध्यक्ष व पार्षद पद की मतगणना तीन-तीन राउंड में पूरी हुई। मतगणना के दौरान जिला प्रशासन की ओर से हरियाणा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित किया गया। काउंटिंग टीम ने मतगणना प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी से संपन्न कराया। पार्षद पदों पर अधिकतर नए चेहरे विजयी हुए हैं। चेयरपर्सन चुनी गईं रेणु लता निवर्तमान पार्षद हैं। इसके अलावा, वार्ड नंबर 11 से सिरातुल निशा एवं वार्ड नंबर 9 से राजबीर सिंह दूसरी बार पार्षद बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

आठ वार्डों में रेणु लता विजयी रहीं



मतगणना सुबह 8 बजे स्थानीय लघु सचिवालय में शुरू हुई। पांच टेबलों के माध्यम से मतगणना तीन राउंड में पूरी हुई। तीनों राउंड की मतगणना सुबह 9:30 बजे ही पूरी हो गई। शहर के कुल 14 वार्डों में से 8 वार्डों में भाजपा की रेणु लता विजयी रहीं। वार्ड नंबर 1 से रेणु लता को 329 मतों की बढ़त मिली। वार्ड नंबर 2 से 130, वार्ड नंबर 3 से 158, वार्ड नंबर 4 में 202, वार्ड नंबर 5 में 141, वार्ड नंबर 9 में 31, वार्ड नंबर 13 में 52 एवं वार्ड नंबर 14 में 241 मतों की बढ़त मिली। वहीं, चेयरपर्सन के पद पर दूसरे स्थान पर रहीं आभा रविन कुमार को वार्ड नंबर 8 में 51, वार्ड नंबर 10 में 244, वार्ड नंबर 11 में 187 एवं वार्ड नंबर 12 में 51 मतों की बढ़त मिली। इसके अलावा निर्दलीय सविता को वार्ड नंबर 6 में 89 एवं वार्ड नंबर 7 में 177 मतों की बढ़त मिली। वहीं, कांग्रेस समर्थित मीनू राघव को किसी भी वार्ड से बढ़त नहीं मिली।

----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

कैसे मिली मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी बीजेपी को बढ़त



हथीन। लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भाजपा को क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन नगर पालिका चुनाव में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी कमल खिला। वार्ड नंबर 14, जिसमें 80 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं, में कुल 850 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें से भाजपा को 422 वोट मिले। कांग्रेस समर्थित मीनू राघव को मात्र 181 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ीं आभा रविन कुमार को 142 और सविता को 95 वोट मिले। इसी प्रकार, मुस्लिम बहुल वार्ड नंबर 11 में भी भाजपा की रेणु लता को 133 वोट मिले। मेव मुस्लिमों एवं अन्य मुस्लिम समुदायों के वोटरों ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया। शहर में पिछड़ा वर्ग के लगभग साढ़े तीन हजार मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें से अधिकतर ने भाजपा को समर्थन दिया।



पार्टी के परंपरागत ब्राह्मण वोटों में विभाजन देखने को मिला। ब्राह्मण बहुल दोनों वार्डों - वार्ड नंबर छह और वार्ड नंबर सात में भाजपा उम्मीदवार रेणु लता पिछड़ गईं। यहां ब्राह्मण समुदाय के इकलौते उम्मीदवार सविता के पक्ष में मतदान हुआ। राजपूत वोटरों में से अधिकतर ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया, जबकि वैश्य वर्ग के वोटों में बंटवारा हुआ। वैश्य समुदाय के कुछ वोट आभा रविन कुमार के खाते में भी गए। भाजपा उम्मीदवार के लिए स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, होडल के विधायक हरेंद्र राम रत्न और शाहदरा दिल्ली के विधायक संजय गोयल ने जमकर प्रचार किया, जिसका लाभ भाजपा उम्मीदवार को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed