फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bike rider dies in road accident, three seriously injured

Palwal News: सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Wed, 14 Feb 2024 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident, three seriously injured
- नील गाय को बचाने में बाइक गड्ढे में गिरी, एक की मौत, चचेरा भाई घायल
विज्ञापन

- डिवाइडर से टकराई बाइक, दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलग-अलग स्थानों हुए सड़क हादसों में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा गांव बघौला के समीप हुए, जिसमें नील गाय को बचाने के चक्कर में बाइक गड्ढे में कूद गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। दूसरे हादसे में तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहले मामले में शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार गांव गहलब निवासी राजेश ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने चचेरे भाई राहुल के साथ बाइक पर गांव बघौला से अपने गांव गहलब जा रहा था। वह बाइक चला रहा था। बघौला सर्विस रोड पर उनकी बाइक के आगे अचानक नील गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित होकर उनकी बाइक नीचे गड्ढे में गिर गई। हादसे में उसका चचेरा भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे भी चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राहुल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बयान के आधार पर मृतक राहुल के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

----
डिवाइडर से टकराई बाइक, दो घायल
होडल में तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यूपी के गोवर्धन निवासी खेम सिंह ने बताया कि वह और पड़ोसी ओमप्रकाश मंगलवार रात को पलवल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात को वापस लौटते समय होडल के समीप उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों द्वारा गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed