फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bike of three friends returning from Vrindavan collides with a parked truck, one dead

Palwal News: वृंदावन से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत

Mon, 18 Dec 2023 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bike of three friends returning from Vrindavan collides with a parked truck, one dead
- दो की हालत गंभीर, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

- इकलौता बेटा था मृतक अनुज, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक सड़क किनारे बिना रिफ्लेक्टर के खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक चालक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार फरीदाबाद के सराय ख्वाजा निवासी बैद्यनाथ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह मूलरूप से यूपी के जिला कन्नौज का रहने वाला है और 15 सालों से फरीदाबाद के सराय ख्वाजा में रहता है। रविवार 17 दिसंबर को उसका 19 वर्षीय बेटा अनुज अपनी बाइक से दोस्त रामबाबू व नीलेश के साथ वृंदावन श्रीबांके बिहारी के दर्शनों के लिए गया था। तीनों बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। रात के करीब आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव बघौला के समीप उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अनुज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलेश व रामबाबू की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शिकायत में कहा गया कि ट्रक के पीछे रिफलेक्टर नहीं लगे थे और न ही लाइट जल रही थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ है। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोमवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

------
इकलौते बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुला हाल
जानकारी के अनुसार यूपी जिला कन्नौज निवासी बैद्यनाथ 15 सालों से फरीदाबाद में रह रहा है। वह सराय ख्वाजा में सब्जी की रेहड़ी लगा अपने परिवार का लालन-पालन करता है। बैद्यनाथ का एक बेटा व दो बेटियां हैं। पढ़ाई के बाद बेटा अनुज अब नौकरी कर अपने पिता का सहारा बनना चाहता था। नौकरी पर जाने के लिए उसे दीपावली पर नई बाइक दिलाई थी। बाइक पर दोस्तों को लेकर अनुज वृंदावन दर्शनों के लिए गया था और हादसे का शिकार हो गया। अनुज की मां को जब पता चला तो वह भी अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ी। इकलौते बेटे को खोकर उसकी मां दहाड़े मारकर रोती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed