फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bike crashes into tree while trying to save animal; 2 killed

Palwal News: लावारिस पशु को बचाने में पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes into tree while trying to save animal; 2 killed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में मोहना-अमरपुर मार्ग पर शनिवार शाम आवारा पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें राजवीर (52) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरकेश (37) ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
परिजनों के अनुसार, दोनों युवक शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक से मोहना से अमरपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक के सामने लावारिस पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हरकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article