फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bail taken by making fake certificate of impotence, case of fraud registered

Palwal News: नपुंसकता का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर ली जमानत, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 25 Jan 2024 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Bail taken by making fake certificate of impotence, case of fraud registered
- पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर जांच करने के बाद किया मुकदमा
विज्ञापन

- गुजरात के एक डॉक्टर से बनवाया था फर्जी सर्टिफिकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पत्नी से कुकर्म करने के मामले में आरोपी पति ने नपुंसकता का फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाकर जमानत ले ली। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने गुजरात से फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया और इसके आधार पर अदालत से जमानत भी ले ली।
कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार चांदहट थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी कि वर्ष 2016 में उसकी शादी शहर के ही एक युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। मगर उक्त दहेज से उसके ससुरालजन संतुष्ट नहीं हुए। ससुरालजन उसे प्रताड़ित करने लगे। उसका पति उसके साथ कुकर्म करता। ननदोई व ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। ससुरालजनों ने उसे कठोर शारीरिक व मानसिक यातनाएं दीं। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। इसके बाद दहेज की मांग को लेकर उसे गर्भावस्था में मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसने मायके में रहते हुऐ वर्ष 2020 में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसने पति व अन्य ससुरालजनों के विरुद्ध वर्ष 2022 में चांदहट थाना में दहेज उत्पीड़न, कुकर्म करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार शिकायतकर्ता पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उपरोक्त मुकदमे में जमानत लेने के लिए तथा उसे सामाजिक तौर पर बदनाम करने के लिए खुद को शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ बताया। इसके लिए पति ने गुजरात के एक डाॅक्टर से वर्ष 2020 के तहत जारी फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र जारी करा लिया। इस फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र को न्यायालय में प्रस्तुत कर उसके पति ने जमानत भी ले ली। उसके पति ने खुद को शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ बताते हुए उसके बेटे को अपनी संतान ना बताकर उसकी सामाजिक बदनामी की। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका पति नपुंसक नहीं है, बल्कि शारीरिक संबंध बनाने में पूरी तरह सक्षम है। ऐसे हालात में उसके पति के नपुंसकता की जांच कराई जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed