फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Atlas Hospital's MTP license cancelled for six months

Palwal News: एटलस अस्पताल का एमटीपी लाइसेंस छह माह के लिए रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Atlas Hospital's MTP license cancelled for six months
स्वास्थ्य विभाग टीम व सिविल सर्जन ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- टीम ने ऑपरेशन थिएटर एवं लेबर रूम का निरीक्षण किया, 16 प्रकार की एक्सपायर्ड दवाइयां व चिकित्सकीय उपकरण मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने शुक्रवार को लगभग शाम 4:45 बजे सेक्टर-2, हुडा स्थित एटलस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के आधार पर अस्पताल का एमटीपी लाइसेंस छह माह के लिए रद्द कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक डॉ. परमिंदर के. और डॉ. सुमन अस्पताल में उपस्थित पाए गए। टीम ने ऑपरेशन थिएटर एवं लेबर रूम का निरीक्षण किया। जहां कुल 16 प्रकार की एक्सपायर्ड दवाइयां व चिकित्सकीय उपकरण पाए गए। इसमें ट्रॉली, आईवी स्टैंड व शिशु तौलने वाली मशीन जंग अवस्था में मिली और बायोमेडिकल वेस्ट भी गाइडलाइन के अनुरूप नहीं था।
वहीं, टीम ने लैब की रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पाया की रोगियों के लैब रिपोर्ट (जैसे लैब रजिस्ट्रेशन नं. 2505200029, 2503180012, 2504300012) केवल लैब तकनीशियन द्वारा हस्ताक्षरित थीं, पैथोलॉजिस्ट द्वारा सत्यापित नहीं थीं। एमटीपी रजिस्टर, डीएनसी रजिस्टर एवं स्टॉक रजिस्टर निरीक्षण टीम द्वारा चेक किए गए, जो कि सही तरीके से मेनटेन नहीं पाए गए। साथ ही एमटीपी फाइलों की जांच में अधिकांश फाइलों में मरीजों का फॉलोअप नोट भी दर्ज नहीं पाया गया था। निरीक्षण के दौरान डीएंडसी केस फाइल (यूएचआईडी नं. यू-39604) को संदेहास्पद मानते हुए टीम ने मूल फाइल को जब्त कर रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित कर लिया। यह मामला आगे की जांच हेतु संदर्भित किया गया।
विज्ञापन

इन गंभीर लापरवाहियों को ध्यान में रखते हुए एमटीपी पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उक्त संस्था को शो कॉज नोटिस की प्राप्ति के तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय पर उत्तर न देने की स्थिति में एमटीपी अधिनियम के अंतर्गत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में सिविल सर्जन डॉ. जय भगवान जाटान और अन्य अधिकृत सदस्यों उप सिविल सर्जन व एमटीपी नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीसीओ प्रदीप दहिया, गायनॉकोलोजिस्ट डॉ. कृतिका तंवर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed