फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ashish and Mohini named best players at Judo Championship

Palwal News: जूडो चैंपियनशिप में आशीष और मोहिनी बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ashish and Mohini named best players at Judo Championship
300 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, गुड़गांव जूडो अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दौलताबाद स्थित गुड़गांव जूडो अकादमी में 23 और 24 जुलाई को 28वीं जिला जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिला जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले से आए लगभग 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु व भार वर्गों में अपने जूडो कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में शानदार प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में आशीष चौधरी और लड़कियों के वर्ग में मोहिनी को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। एसोसिएशन के सचिव और जूडो कोच के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-7 से लेकर सीनियर वर्ग तक के खिलाड़ियों ने पदक के लिए जोर-आजमाइश की।


इस दौरान वर्ष 2014-2015-2016 वर्ग के 20 किग्रा में आदित्य (प्रथम), 24 किग्रा में अनमोल (प्रथम), 28 किग्रा (ग्रुप ए) में देवांश शर्मा (प्रथम), 32 किग्रा (ग्रुप ए) में दीपांशु (प्रथम), 32 किग्रा (ग्रुप बी) में रितुल (प्रथम), 32 किग्रा (बेस्ट प्लेयर वर्ग): आशीष चौधरी (प्रथम) रहे। वर्ष 2011-2012-2013 वर्ग में 30 किग्रा में अयान (प्रथम), 35 किग्रा (ग्रुप I) में मयंक (प्रथम), 40 किग्रा (ग्रुप I) में शिवा (प्रथम), 50 किग्रा में विश्वदेव (प्रथम), 55 किग्रा में लोकेश (प्रथम), 66 किग्रा में अनुराग राणा (प्रथम),
विज्ञापन



लड़कियों के वर्ग में 16 किग्रा में जीविका (प्रथम), 18 किग्रा: मान्या सिंह (प्रथम), 20 किग्रा में मणिकर्णिका (प्रथम), 22 किग्रा में आकांक्षा (प्रथम), 30 किग्रा में नयनतारा (प्रथम), 32 किग्रा में नायरा गुप्ता (प्रथम), 32 किग्रा (2011-2013) में क्षमा कुमारी (प्रथम), 40 किग्रा में श्रेया (प्रथम), 57 किग्रा में महक (प्रथम), 70 किग्रा मेंअंजलि (प्रथम), +70 किग्रा में आरती (प्रथम), 50 किग्रा में विकास (प्रथम), 66 किग्रा में जयंत यादव (प्रथम) रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed