फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Army

सेना में भर्ती न होने के विरोध में युवाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Sep 2021 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Army
पलवल। सेना में भर्ती कराने की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में जिले के युवाओं ने प्रदर्शन किया। बस अड्डा चौराहे पर युवाओं द्वारा किए गए इस प्रदर्शन में भारी संख्या में युवा मौजूद थे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन को एसडीएम वैशाली सिंह व डीएसपी विजयपाल ने जाकर खत्म कराया। उन्होंने मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जीजीडीएसडी कॉलेज में युवाओं ने एकत्रित होना शुरू कर दिया। उसके बाद युवा जुलूस निकालते हुए बस अड्डा चौक पर पहुंच गए तथा वहां पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। युवाओं का कहना था कि पिछले दो सालों से सेना की भर्ती नहीं हुई है। इस कारण सेना में भर्ती के इच्छुक युवा भर्ती के इंतजार में हैं। पिछले सात महीने से तो एक भी भर्ती नहीं हुई है तथा न ही लिखित परीक्षा ली गई है।
विज्ञापन

युवाओं से मिलने तहसीलदार मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने युवाओं से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवाओं ने उनसे बात करने से मना कर दिया तथा ज्ञापन के लिए कम से कम एसडीएम को बुलाने की मांग की। बाद में एसडीएम वैशाली सिंह मौके पर पहुंची तथा युवाओं को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की बहस के बाद एसडीएम के समझाने पर ही युवा माने तथा अपनी मांग को लेकर ज्ञापन दिया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगी। उसके बाद ही युवा वहां से घरों को गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 13पीएएलपी-17,18 में हैं।
कैप्शन: 17-सेना में भर्ती न होने के विरोध में प्रदर्शन करते युवा
कैप्शन: 18- प्रदर्शनकारी युवाओं को समझाते हुए एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed