{"_id":"6a79ff8fd3ee385210062bc3","slug":"announcement-of-bjps-regional-team-soon-palwal-news-c-1-noi1095-4597113-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: भाजपा की क्षेत्रीय टीम की घोषणा जल्द, मांगे गए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: भाजपा की क्षेत्रीय टीम की घोषणा जल्द, मांगे गए नाम
विज्ञापन
14 जिलों के कार्यकर्ताओं का खंगाला ब्योरा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी क्षेत्रीय टीम का एलान जल्द करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम के लिए संगठन ने मौजूदा क्षेत्रीय टीम से नाम मांग लिए हैं। इन पर अब प्रदेश स्तर पर मंथन चल रहा है। उम्मीद है कि 15 अगस्त के बाद टीम की घोषणा हो जाएगी। पश्चिम यूपी क्षेत्र में शामिल 14 प्रशासनिक जिलों और 19 संगठन से सक्रिय कार्यकर्ताओं का ब्योरा खंगाला गया है। 2027 के विस चुनाव के मद्देनजर जातिगत संतुलन के भी देखे जाएंगे।
भाजपा ने जून में पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर का नाम घोषित किया था। अब क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, क्षेत्रीय मंत्री, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एंव आईटी संयोजक के नामों की घोषणा होनी है। बात अगर गौतमबुद्ध नगर की करें तो यहां से क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ दादरी से महामेधा नागर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। नई टीम में बूथ स्तर पर मजबूती की दरकार जिन जिलों में है वहां पर भाजपा की विशेष नजर है।