फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Angered by not picking up the phone, the head constable opened fire on his brother-in-law

Palwal News: फोन नहीं उठाने से नाराज हेड कांस्टेबल ने साले पर चलाई गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Angered by not picking up the phone, the head constable opened fire on his brother-in-law
मामले में शिकायत दर्ज नहीं हुई है, बहन से गाली गलौज करने पर नहीं उठाया था फोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। नूंह पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल का फोन नहीं उठाना साले को महंगा पड़ गया। नाराज हेड कांस्टेबल कार से सुसराल गांव बेढ़ा पट्टी गया और घर के बाहर तास खेल रहे साले पर गोली चला दी। गनीमत रही कि वहां मौजूद अन्य लोग जमीन पर लेट गए और गोली दीवार से जा टकराई।

फायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलदीप सिंह व फॉरेंसिक टीम मौके पहुंच गए और गोलीबारी की जांच शुरू कर दी। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी भगत सिंह निवासी कालसड़ा गोली चलाकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी कुलदीप सिंह को गांव बेढ़ा पट्टी निवासी गजराज ने बताया कि बहनोई भगतसिंह हरियाणा पुलिस नूंह में तैनात हैं। उनकी बहन 15 दिन से गांव आई हुई है। जीजा बहन से फोन पर गली गलौज कर रहा था। इसके बाद गजराज व बहन ने फोन नहीं उठाया। इस बात से नाराज हेड कांस्टेबल यहां आया और गोली चला दी,जो दीवार में जाकर लगी। गोली चलते ही वहां मौजूद लोगों ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई। डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की अभी शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed