फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Allegation of use of uncertified mustard oil in mid day meal

Palwal News: मिड डे मील में अप्रमाणित सरसों तेल के उपयोग का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Allegation of use of uncertified mustard oil in mid day meal
एसडीएम को दी शिकायत, गांव मठेपुर स्थित राजकीय मिडिल स्कूल का मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। गांव मठेपुर स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील में अप्रमाणित सरसों के तेल के उपयोग का आरोप ग्राम सरपंच अल्ताफ ने लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को सरपंच अल्ताफ और अन्य लोग स्कूल पहुंचे और मिड डे मील में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जांच की। सरपंच अल्ताफ ने बताया कि नियमानुसार मिड डे मील में हैफेड के प्रमाणित सरसों तेल का उपयोग अनिवार्य है, लेकिन मौके पर न तो हैफेड के तेल के कनस्तर मिले और न ही किसी प्रकार की प्रमाणित बोतल दिखाई दी। स्कूल में एक खुली कैन से सरसों तेल निकाल कर उपयोग में लाया जा रहा था, जिसकी उन्होंने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है।

इस संदर्भ में जब सरपंच ने मुख्य अध्यापक संजय कुमार से बात की, तो उन्होंने बताया कि कैन में हैफेड के कनस्तर से ही तेल भरकर लाया गया है और वही उपयोग किया जा रहा है। सरपंच ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकांश शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं। इसके अतिरिक्त स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष की सहमति के बिना एक व्यक्ति के खाते में मनमाने तरीके से राशि ट्रांसफर कर दी गई है।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल तेवतिया से की गई, जिन्होंने संबंधित सीआरसी प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय एसडीएम कार्यालय को भी इस विषय में शिकायत दी गई है। मुख्य अध्यापक संजय कुमार का कहना है कि मिड डे मील में पूरी तरह प्रमाणित खाद्य सामग्री और तेल का ही उपयोग किया जा रहा है। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी एक नामित अध्यापक को सौंपी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल तेवतिया ने कहा है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed