फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Agencies are preparing chargesheet by connecting the lines of spying network.

Palwal News: जासूसी नेटवर्क के तार जोड़कर चार्जशीट तैयार कर रही एजेंसियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Agencies are preparing chargesheet by connecting the lines of spying network.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। राजाका गांव से बीते शनिवार को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार अरमान से पुलिस रिमांड के दौरान लगातार पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां इस जासूसी नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। क्षेत्र के लोग भी इस इंतजार में हैं कि रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी अरमान से क्या खुलासा होगा। वहीं, पुलिस मजबूत सबूतों के आधार पर चार्जशीट तैयार करने में जुटी हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी अरमान से संदिग्ध दस्तावेज, पासपोर्ट और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। वहीं, कॉल डिटेल व व्हाट्सएप से की गई बातों को भी खंगाला जा रहा है। यही नहीं आरोपी के करीबियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और पाकिस्तान जाते समय क्या-क्या गतिविधियां की गई थीं इसके बारे में बारीकी से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि जल्दी ही पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच में पता चला है कि अरमान ने व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिये डिफेंस एक्सपो 2025 की तस्वीरें और सैन्य जानकारी पाकिस्तानी एंबेसी में तैनात कर्मचारी दानिश को भेजी थीं। पुलिस रिमांड के दौरान एकत्रित किए गए सबूत जैसे वीडियो, फोटो, चैट और बैंक खातों की जानकारी के आधार पर चार्जशीट तैयार की जाएगी। जांच एजेंसियां यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि कोर्ट में पेश होने वाली चार्ज शीट में कोई कमी ना रहे।
विज्ञापन



पाकिस्तानी एजेंटों को कराए थे सिम कार्ड उपलब्ध

अरमान ने पाकिस्तानी एजेंटों के निर्देश पर भारतीय सिम कार्ड उपलब्ध कराए। 2025 में डिफेंस एक्सपो की साइट का दौरा करने वाला अरमान दो बार पाकिस्तान जा चुका है। वह 2023 से ही दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास में तैनात दानिश नामक अधिकारी के संपर्क में था। अरमान उसे खुफिया जानकारियां भेज रहा था। पुलिस को अरमान से एक फोन भी मिला। फिलहाल वह 6 दिन के पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed