फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A young man died due to drowning while bathing in Yamuna river on Ganga Dussehra, body recovered

Palwal News: गंगा दशहरे पर यमुना नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, शव बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to drowning while bathing in Yamuna river on Ganga Dussehra, body recovered
स्नान करते समय डूबते हुए चार दोस्तों में से तीन को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। गंगा दशहरा पर चांदहट थाना क्षेत्र में रहीमपुर यमुना पुल के पास यमुना नदी में स्नान करते समय चार दोस्त डूबने लगे। युवकों को डूबता देख स्थानीय लोग तुरंत उन्हें बचाने के लिए गए, लेकिन केवल तीन युवकों को बचाया जा सका। 17 वर्षीय पुष्पेंद्र का पता नहीं चला, वह गहरे पानी में डूब गया। दो दिन की खोजबीन के बाद उसका शव शुक्रवार शाम गुरुग्राम एसडीआरएफ ने बरामद किया है।

मीसा गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र (17), मनीष (17), विशाल (16) और एक अन्य युवक दशहरे के अवसर पर यमुना नदी में स्नान करने पहुंचे थे। नहाते समय अचानक पानी के तेज बहाव में चारों युवक फंस गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से मनीष, विशाल और एक अन्य को बचा लिया, लेकिन पुष्पेंद्र गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद गुरुग्राम से एसडीआरएफ की पांच सदस्यीय टीम को बुलाया गया। टीम ने दो दिन तक अभियान चलाया और शुक्रवार शाम पुष्पेंद्र का शव यमुना नदी से ढूंढ लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed