फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A mega event will be held before Independence Day.

Palwal News: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व होगा मेगा इवेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A mega event will be held before Independence Day.
कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों संग किया शहर का दौरा
विज्ञापन

पलवल। 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पलवल में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से जिला एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। मेगा इवेंट में हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इवेंट की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ शहर का दौरा कर संभावित आयोजन स्थलों का निरीक्षण भी किया। व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि पलवल में इस अभियान के तहत भव्य आयोजन होगा, जिसमें हजारों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की भागीदारी की जाएगी सुनिश्चित

उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, खेल विभाग, नगर परिषद, पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, माय भारत वॉलंटियर्स और सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। आयोजन में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से समय पर तैयारियां पूरी करने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी पलवल भूपेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी होडल बलीना, उप जिलाधिकारी हथीन हरिराम, सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति रावत, पुलिस उपाधीक्षक मनोज वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र खटाना, उप जिला पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा, तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार, जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed