अश्लील फोटो दिखा बनाता संबंध: मां ने बताई सन्नी की डर्टी कहानी, बेटी को फंसा ले गया होटल, शराब पिला लूटी अस्मत
छात्रा की मां को पता चलने पर युवक के परिजनों से शिकायत की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर छह नामजद सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विस्तार
घर से कॉलेज आने-जाने के दौरान नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर युवक होटल में ले गया। होटल में छात्रा को जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो ले लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा।
छात्रा की मां को पता चलने पर युवक के परिजनों से शिकायत की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर छह नामजद सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार कैंप थाना अंतर्गत निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उसका एक बेटा व एक बेटी है। उनके पड़ोस में यूपी के कोसीकलां स्थित गांव अजीजपुर निवासी भारत व उसकी पत्नी, उसका भाई राजू, सुनील उर्फ सन्नी, चिराग, कुलदीप, जय सिंह उर्फ जय श्री व उसकी पत्नी रहते हैं।
अप्रैल 2022 में जब उसकी बेटी की उम्र 17 वर्ष की थी, तब कॉलेज आते-जाते समय सुनील उर्फ सन्नी उसका पीछा करता था। आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और एक दिन उसे आगरा चौक स्थित एक होटल में ले गया। होटल में आरोपी ने खुद शराब पी और उसकी बेटी को भी जबरन शराब पिला दी। शराब का नशा होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए।
होश आने पर आरोपी ने उसकी बेटी को फोटो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। धमकी देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने विरोध किया तो सुनील अपने परिजनों के साथ उसके घर मारने के लिए आ गया। महिला ने कहा कि उसे व उसके परिवार को आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।