{"_id":"65e0bdf0a07e99932b0655c3","slug":"a-criminal-carrying-a-reward-of-rs-25000-escaped-from-police-custody-and-was-arrested-in-an-encounter-palwal-news-c-1-1-noi1076-1460014-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पुलिस हिरासत से भागा 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पुलिस हिरासत से भागा 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। 16 जनवरी को पलवल सेशन कोर्ट से पेशी से लौटते वक्त होडल में पुलिस को चकमा देकर पत्नी संग फरार 25 हजार का इनामी शातिर अपराधी अनिल उर्फ टिंकल को कोसी उत्तर प्रदेश की इनामिया टीम और कोसीकलां थाना पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में दबोच लिया।
उसे आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोसीकलां थाना क्षेत्र के हथाना-कोटवन मोड़ से गिरफ्तार किया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उपचार के लिए देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरियाणा की पलवल और उप्र की मथुरा पुलिस संयुक्त रूप से उसकी तलाश में जुटी थी।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अनिल उर्फ टिंकल पुत्र हरवीर निवासी भिडूकी, होडल, पलवल (हरियाणा) को गिरफ्तार करने के लिए एंटी इनामिया टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल और कोसीकला थाना इंस्पेक्टर अरुण कुमार की टीम ने हथाना-कोटवन मोड़ पर घेराबंदी की थी। पुलिस को देख उसने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में अनिल के दोनों पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया। अनिल के पास से एक बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर पत्नी संग भागा था
16 जनवरी को मथुरा पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह, कांस्टेबल विवेकानंद और दिलीप बंदी अनिल उर्फ टिंकल को जिला कारागार मथुरा से पलवल कोर्ट में पेशी पर लेकर गए थे। लौटते वक्त पलवल से होडल तक टेंपो में आए। होडल में पुलिसकर्मियों ने बंदी से रिश्वत लेकर उसे पत्नी से होटल में मिलने की अनुमति दे दी। घंटे भर बाद वह पुलिस के सामने ही अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। इस मामले में तीनों पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं। साथ ही होडल थाने में कार्य में लापरवाही का मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।