फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सरपंच, पटवारी सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सरपंच, पटवारी सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
Palwal
Palwal Updated Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेवात। मेवात पुलिस ने अदालत के आदेश पर मरोड़ा गांव के सरपंच, पटवारी सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामला एक विधवा की शादी से संबंधित है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अदालत में दायर इस्तगासा के अनुसार, गांव अकबरपुर की रूकमीना की शादी करीब एक साल पहले गांव मरोड़ा के 22 वर्षीय शौकीन के साथ हुई थी। 22 जनवरी 2012 को एक सड़क दुर्घटना में शौकीन की मौत हो गई। लड़की के ताऊ आस मोहम्मद का कहना है कि मौत के बाद जब वे गांव मरोड़ा गए और शौकीन के छोटे भाई से रूकमीना की शादी तय करने कि बात कही। चूंकि मुस्लिम धर्म में 4 माह 10 दिन तक किसी विधवा को शादी करने इजाजत नहीं है, इसलिए लड़की ने अपने ससुराल में ही यह अवधि पूरी की। उसके बाद अकबरपुर के लोग मरोड़ा में लड़की का निकाह करने पहुंचे तो उन्होंने रूकसीना को अपनाने से साफ मना कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, अकबरपुर गांव के सरपंच जान मोहम्मद का कहना है कि सरकार राजीव गांधी राहत योजना के तहत दुर्घटना में शौहर के मारे जाने पर विधवा और परिवार को एक लाख रुपये की राहत राशि देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि लड़के के पिता ने अपने गांव के सरपंच मजीद और पटवारी गुलशन कुमार की मदद से फ र्जी कागजात तैयार कराए और राहत राशि हड़पने की कोशिश करने लगे। इसी बीच इसकी भनक लड़की वालों को लग गई। उन्हाेंने समाज कल्याण विभाग को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद लड़की वालों ने आरोपियों के खिलाफ अदालत में इस्तगासा दायर कर दिया। पुलिस का कहना है कि अदालत के आदेश पर मरोड़ा के सरपंच, पटवारी और शौकीन के पिता हसन मोहम्मद के खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 120 तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed