फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   रंगदारी मांग दहशत फैलाने वाले बदमाश अजय गुर्जर से हर पहलू पर कर रही पुलिस पूछताछ

रंगदारी मांग दहशत फैलाने वाले बदमाश अजय गुर्जर से हर पहलू पर कर रही पुलिस पूछताछ

Thu, 18 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांग दहशत फैलाने वाले बदमाश अजय गुर्जर से हर पहलू पर कर रही पुलिस पूछताछ
रंगदारी मांग दहशत फैलाने वाले बदमाश अजय गुर्जर से हर पहलू पर कर रही पुलिस पूछताछ
विज्ञापन

- उसके साथियों व उन ठिकानों की ले रही जानकारी, जहां छुपता था अजय गुर्जर
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। व्यापारियों व उद्यमियों से रंगदारी मांगने व उन पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले बदमाश अजय गुर्जर से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस उसे उन स्थानों पर भी लेकर जा रही है, जहां-जहां वह छुपकर रहता था। पुलिस ने अभी तक उससे करीब 15-16 हथियार बरामद किए हैं। उन हथियारों में कार्बाइन भी शामिल है, जो केवल सेना व पुलिस के प्रशिक्षित कर्मचारियों के पास रहती है। पुलिस अब उससे इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार उसे ये हथियार, खासकर काबाईन कौन सप्लाई करता था।
वहीं पुलिस रिमांड के दौरान अजय गुर्जर से उसके गैंग के साथियों के अलावा उन लोगों की भी जानकारी ले रही है, जिनके द्वारा वह फिरौती मांगने वाले व्यक्ति के पास फिरौती का खत व मिठाई के डिब्बे में सामान भिजवाता था तथा उसे उस व्यक्ति व पुलिस की कार्रवाई की खबर भिजवाता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार अजय गुर्जर से हाल में जेल से रिहा हुए उसके अन्य साथियों के ठिकानों व उसके जिन गैंग से संबंध थे, उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


फोन नहीं रखता था
पुलिस द्वारा अजय गुर्जर से पूछताछ में जानकारी मिली कि अजय गुर्जर अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखता था। उसके लोकेशन की जानकारी न मिल जाए, इस कारण वह फोन का इस्तेमाल नहीं करता था। वह अपने साथियों के फोन का इस्तेमाल कर उस पर फेसबुक के माध्यम से व्यापारियों, उद्यमियों व पैसों वालों के अंदर डर फैलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय गुर्जर से हर पहलू पर पूछताछ की जाएगी। पुलिस उसके गैंग के साथियों का पता लगाने की कोशिश में है। आम लोगों से भी अपील है कि वे ऐसे बदमाशों से डरे नहीं, बल्कि जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करें, ताकि जल्द से जल्द इनके गैंग का सफाया किया जा सके। - वसीम अकरम, पुलिस कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed