{"_id":"5c91230ebdec222dcd5a819b","slug":"81553015566-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर कानून व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर कानून व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था बनाए रखने को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
पलवल। होली पर जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाने के लिए जिलाधीश डॉ. मनीराम शर्मा ने जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिलाधीश ने बताया कि पलवल, होडल व हथीन उपमंडल में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित उपमंडलाधीश ओवर ऑल इंचार्ज होंगे। जिलाधीश ने पुलिस स्टेशन सिटी, कैंप व सदर के क्षेत्र में तहसीलदार पलवल, पुलिस स्टेशन चांदहट क्षेत्र में नायब तहसीलदार पलवल, पुलिस स्टेशन हथीन के क्षेत्र में तहसीलदार हथीन, पुलिस स्टेशन बहीन के क्षेत्र में नायब तहसीलदार हथीन, पुलिस स्टेशन होडल के क्षेत्र में तहसीलदार होडल व पुलिस स्टेशन हसनपुर के क्षेत्र में नायब तहसीलदार हसनपुर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
------
हथियार थाने में जमा कराने के आदेश जारी
पलवल। जिलाधीश डॉ. मनीराम शर्मा ने लोकसभा चुनाव में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लाइसेंस धारकों को हथियार जमा करने के आदेश दिए हैं। आदेशानुसार वह हथियार को पुलिस स्टेशन में जमा करके इसकी रसीद ले लें। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लाइसेंस धारक अपने हथियार संबंधित थाना अध्यक्ष से रसीद दिखाकर प्राप्त कर सकेंगे। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस व अन्य अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे।