फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   मीट मार्केट तैयार, फिर भी नहीं तब्दील हो रही शहर में खुली दुकानें

मीट मार्केट तैयार, फिर भी नहीं तब्दील हो रही शहर में खुली दुकानें

Thu, 03 Jan 2019 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
मीट मार्केट तैयार, फिर भी नहीं तब्दील हो रही शहर में खुली दुकानें
मार्केट तैयार, फिर भी शहर में खुल रहीं मीट दुकानें
विज्ञापन

- उपायुक्त ने दिए थे दिवाली से पहले मीट मार्केट में खोलने के आदेश
- लाखों रुपये खर्च कर पुन: जीर्णोद्धार कराया गया मार्केट का
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शहर के लोगों की मांग पर रसूलपुर रोड पर बनाई गई मीट मार्केट का जीर्णोद्धार तो कर दिया गया लेकिन शहर के अंदर खुली हुई मीट की दुकानों को वहां आज तक नहीं खोला गया है। जबकि जिला उपायुक्त ने दिवाली से पहले ही शहर में बिना लाइसेंस के चल रही सभी मीट की दुकानों को शहर के बाहर बने मार्केट में ले जाने के आदेश जारी कर दिए थे। नगर परिषद अधिकारियों की अनदेेेखी के चलते जिला उपायुक्त के दावे भी हवा हो गए हैं और लाखों रुपये खर्च कर फिर से तैयार की गई मीट मार्केट यूं ही खाली पड़ी है। अब लोगों ने भी शहर की मीट दुकानों को जल्द मार्केट में नहीं खोले जाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
पलवल शहर में नगर परिषद की बिना अनुमति और लाइसेंस के करीब 100 मीट की दुकानें अवैैध रूप से चल रही हैं। ये दुकानें रिहायशी क्षेत्रों में में चल रही हैं तथा दुकानदार खुले में पशु-पक्षियों को काटने के बाद मीट को दुकानों के बाहर लटका देते हैं। पुराने सोहना रोड पर तो ये मीट की दुकानें एक स्कूल से मात्र कुछ ही दूरी पर चल रही हैं। इन दुकानों को शहर से बंद करा बाहर मीट मार्केट में भेजने के लिए लोग पिछले 20 सालों से आवाज उठा रहे हैं। लोगों की मांग को देखते हुए नगर परिषद द्वारा वर्ष 2003 में रसूलपुर रोड पर मीट मार्केट का निर्माण भी करा दिया था, लेकिन दुकानें वहां नहीं खोली गईं, जिस कारण मार्केट खंडहर हो गई थी। अब फिर से लोगों की मांग पर उपायुक्त ने आदेश देकर नगर परिषद से मीट मार्केट का लाखों रुपये खर्च जीर्णोद्धार कराया। उपायुक्त ने नगर परिषद अधिकारियों को जुलाई 2018 में आदेश दिए थे कि शहर के अंदर से सभी मीट की दुकानों को बंद करा मार्केट में दिवाली से पहले यानी अक्तूबर तक भेजा जाए।
विज्ञापन

अब लोग बना रहे सड़क पर उतरने का मन
स्थानीय लोगों, खासकर धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मीट की दुकानों को बाहर मार्केट में नहीं भेजा गया तो शहर में एक बड़ा जनांदोलन किया जाएगा। उस आंदोलन से शहर के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा तथा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। नगर परिषद का घेराव किया जाएगा। आर्य संन्यासी स्वामी श्रद्धानंद, पंचवटी मंदिर के महंत कामता दास, आचार्य परमानंद शास्त्री का कहना है कि इस तरफ प्रशासन ध्यान दें तथा जल्द दुकानों को वहां खोलकर शहर में दुकानों को बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा का कहना है कि इस बारे में नगर परिषद अधिकारियों को बुलाकर जानकारी ली जाएगी कि क्या दिक्कत है। उस दिक्कत को जल्द दूर कराने के बाद शहर में खुली मीट की दुकानों को बंद करवाकर मार्केट में खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed