फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   यमुना नदी पर पुल की मांग का मामला।

यमुना नदी पर पुल की मांग का मामला।

Sat, 02 Feb 2019 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
यमुना नदी पर पुल की मांग का मामला।
मांग नहीं पूरी हुई तो करेंगे पार्टी नेताओं का बहिष्कार
विज्ञापन

धरने के दूसरे दिन भी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी व जनप्रतिनिधि
हसनपुर में यमुना नदी पर पुल की मांग का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर। यमुना नदी पर पुल बनाने की मांग करते हुए धरने पर बैठे अनशनकारी पवन शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जब तक नदी पर पुल के निर्माण का ठोस और लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक उनका धरना लगातार जारी रहेगा। शनिवार को धरने का दूसरा दिन था।
पवन शर्मा ने बताया कि यमुना नदी पर पुल के निर्माण की मांग करते हुए वह शुक्रवार से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व राजनीतिक पार्टी का नेता मौके पर नहीं पहुंचा है जिसके कारण क्षेत्र की जनता में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। उक्त मांग को लेकर इससे पहले भी पवन शर्मा यमुना पुल संघर्ष समिति के बैनर तले दो बार अनशन कर चुके हैं, जिसका क्षेत्र के हजारों लोगों द्वारा समर्थन किया गया था लेकिन उक्त अनशन को प्रशासनिक अधिकारियों ने केवल झूठा आश्वासन देकर समाप्त करा दिया था।
विज्ञापन

पवन शर्मा के अनशन पर बैठने की सूचना के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों का एक बार फिर से समर्थन मिलना शुरू हो गया है। यहां लोगों का कहना था कि अगर सरकार ने जनता की मांग को नहीं माना तो आने वाले चुनावों में भाजपा व अन्य पार्टी के नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं ने पिछली बार झूठा आश्वासन देकर अनशन को समाप्त करा दिया था लेकिन उनकी मांग आज तक भी पूरी नहीं हो सकी है। इस अवसर पर गंगाप्रसाद गोयल, छंगा प्रधान, रोहताश, सूरजभान वशिष्ठ, देशबंधु गुप्ता, भरतलाल, डा. महेंद्र, चंद्रर शर्मा, संदीप शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed