फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पति की मार से तंग आ महिला ने की जहरीला पदार्थ खा आत्महत्या

पति की मार से तंग आ महिला ने की जहरीला पदार्थ खा आत्महत्या

Sun, 16 Dec 2018 11:11 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
पति की मार से तंग आ महिला ने की जहरीला पदार्थ खा आत्महत्या
पति की मार से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाया
विज्ञापन

-पुलिस ने किया मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। एक महिला ने पति द्वारा आए दिन की जाने वाली मार पिटाई से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर महिला के पति समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी अमन प्रकाश ने बताया कि घेवरा जेजे कालोनी दिल्ली निवासी राजू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी बहन गीता की शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व पलवल के कैलाश नगर निवासी मान सिंह के साथ की थी। गीता के तीन बच्चे हैं। आरोप है कि गीता को उसका पति मानसिंह मारता- पीटता रहता था। जिससे परेशान होकर गीता दोनों बेटों को लेकर लगभग दो महीने से अपने मायके में रह रही थी। शिकायत में कहा गया है कि 11 दिसंबर को मानसिंह गीता को अपने साथ पलवल अपने घर ले आया और घर लाकर उसके साथ मारपीट की। इसकी सूचना 12 दिसंबर को पुलिस को भी दी गई। पति की मार से परेशान होकर 12 दिसंबर को गीता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। 14 दिसंबर को मानसिंह के रिश्तेदारों ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन की अस्पताल में मृत्यु हो गई है। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसकी बहन की आत्महत्या में मानसिंह के साथ-साथ उसकी सास देवली, देवर विष्णु, कालू व अर्जुन का हाथ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


समझौता न करने पर पीटा
पलवल। लड़ाई-झगड़े के मामले में समझौता नही करने पर एक युवक पर दर्जनभर लोगों ने हमला कर लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने दो नामजद सहित दस अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि संजय कॉलोनी निवासी अब्दुल अलीम का गोवर्धन वाले दिन शहर निवासी नवीन व राहुल से झगड़ा हो गया था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दे रखी थी। इसी मामले में आरोपी युवक पीड़ित पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। समझौता करने से पीड़ित ने इंकार कर दिया। इसी बात की रंजिश रखते हुए दोनों युवकों ने अपने दस अन्य साथियों के साथ मिलकर गत 14 दिसंबर को संजय कालोनी में पीड़ित पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात लोगों ने चलाई गोली, युवक घायल
पलवल। पृथला गांव में अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए फरीदाबाद स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने घायल युवक के भाई की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि गांव पृथला निवासी जोगेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका भाई वीरेंद्र व दो-तीन व्यक्ति गत 14 दिसंबर को घर पर बैठे हुए थे। उसी दौरान कुछ अज्ञात युवक आए और वीरेंद्र पर गोली चला दी। वह कुछ समझ पाता उससे पहले हमलावर मौके से फरार हो गए। लहूलुहान अवस्था में वीरेंद्र को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन गोली लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed