फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   केंद्रीय भाजपा सरकार ने बजट ही नही देश में लागू हुई प्रत्येक नीति से हर वर्ग का भला हुआ है- कृष्णपाल गुर्जर।

केंद्रीय भाजपा सरकार ने बजट ही नही देश में लागू हुई प्रत्येक नीति से हर वर्ग का भला हुआ है- कृष्णपाल गुर्जर।

Sat, 02 Feb 2019 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय भाजपा सरकार ने बजट ही नही देश में लागू हुई प्रत्येक नीति से हर वर्ग का भला हुआ है- कृष्णपाल गुर्जर।
केंद्र सरकार ने बजट में हर वर्ग के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं : गुर्जर
विज्ञापन

- केंद्रीय राज्यमंत्री ने होडल में किया 16 करोड़ की विकास कार्यों का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। केंद्रीय बजट में किसान ही नहीं, मजदूर और व्यापारी से लेकर हर वर्ग के लिए केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बजट ही नहीं हर नीति में आम लोगों का भला किया है। पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का पक्ष पूरी दुनिया में पूरी मजबूती के साथ रखा है। यही कारण है कि विदेशी धरती पर अब भारत का नाम पूरे मान व सम्मान के साथ लिया जाता है। ये बातें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को गांव भुलवाना में कही।
उन्होंने शनिवार को लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग व यमुना जल सेवाएं के द्वारा गांव ख़िरवी के उझीना ड्रेन में खेतों की सिंचाई के पानी के लिए बनाए गए रोक(हम्प) निर्माण कार्य व गांव भुलवाना से उमराला रोड स्थित ड्रेन, गढ़ीपट्टी में लालपुर ड्रेन पर, गांव सराय में सेवली ड्रेन पर तथा गांव गहलब में कौंडल ड्रेन पर बनने वाले पुलों का शिलान्यास किया। गांव भुलवाना में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पारदर्शिता के आधार पर युवाओं को नौकरियों में अवसर दिया जा रहा है। नौकरी के लिए अब किसी नेता व मंत्री की सिफारिश की जरूरत नहीं है। युवाओं को योग्यता के आधार पर घर बैठे ही सरकारी नौकरी प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के मंत्री रुपये के लेन देन के मामलों में जेल जाते थे। लेकिन जब से देश प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, पार्टी के किसी भी मंत्री व नेता पर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिया गया है। पलवल में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटिड पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामरतन, जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, केन्द्रीय राज्य मंत्री मीडिया सलाहकार सत्यभान शर्मा, राधे श्याम कालडा, राजपाल पूर्व सरपंच सीहा, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर संदीप तनेजा, अधीक्षक अभियंता आर के बोदवाल, कार्यकारी अभियंता एसपी गर्ग, एसडीओ निसार अहमद, हरेंद्र सिंह, प्रकाश गोयल, कल्लू सरपंच लोहिना, रामकिशन फौजी, पंच सरपंच एवम गणमान्य लोग मौजूद थे।


इन योजनाओं पर ये होगा खर्च
गांव ख़िरवी में किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का रोक(हम्प) निर्माण कार्य दो करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके अलावा छह करोड़ की लागत से गांव भुलवाना में उमराला ड्रेन पर, गांव गढ़ीपट्टी में लालपुर ड्रेन उमराला ड्रेन पर लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से और लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से गांव सराय में सेवली ड्रेन पर तथा लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से गांव गहलब में कौंडल ड्रेन पर पुलों का निर्माण किया जा रहा है। पुलों का कार्य चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पुलों के निर्माण से क्षेत्र के आस पास के गांवों के हजारों किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed