{"_id":"5c2f9b73bdec2256c333ec99","slug":"61546623859-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विवाहिताओं को दहेज की मांग पर घर से निकाला, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विवाहिताओं को दहेज की मांग पर घर से निकाला, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो विवाहिताओं को घर से निकाला, मामला दर्ज
पलवल। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो विवाहिताओं को प्रताड़ित करने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर एक दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार पलवल के गांव जटोला निवासी श्यामवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी गत 30 दिसंबर 2017 को सोनीपत के गांव बसोदी निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन पीड़िता के सुसराल पक्ष के लोग उस दान-दहेज से संतुष्ट नहीं हैं और आए दिन दहेज में नकदी व कार लाने के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को उसके पति संदीप, सास शीला, ननद मोनिका, ससुर बलजीत और रिश्ता कराने वाली मेहल्ली ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस घर आने को कहा। वहीं गांव पिंगोड़ निवासी महेंद्री ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दहेज के प्रताड़ित कर उसे उसके ससुराल पक्ष के गांव मिरपुर कोराली निवासी वीरपाल, सज्जा देवी, रजनी, मांगे, राजेश्वीर, प्रताप व दाताराम ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। ब्यूरो
रुपयों व जेवरात से भरा बैग देने से किया मना, मामला दर्ज
पलवल। एक महिला को रुपये व जरूरी कागजात से भरा बैग जान-पहचान वाली महिला को देना उस समय मंहगा पड़ गया जब उक्त महिला ने पीड़िता को बैग वापस देने से मना कर दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता के जेठ की शिकायत पर नामजद महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार हुडा सेक्टर-दो निवासी विशाल गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भाई की पत्नी पूनम 21 दिसंबर को स्कूटी पर सवार होकर दुकान के लिए निकली थी। रास्ते में पूनम किसी काम से अपनी जान-पहचान वाली महिला अंजू निवासी दयाबस्ती के पास गई। लेकिन उसी दौरान पूनम के पास घर से फोन आया और उसे किसी काम से वापस घर आना पड़ा। घर आते समय पूनम ने एक बैग जिसमें कुछ नकदी व जरूरी कागजात थे, अपनी जान पहचान की महिला अंजू को दे दिया और कहा कि घर से वापस आते समय वह बैग को ले लेगी। लेकिन करीब आधे घंटे बाद पूनम के पास अंजू का फोन आया कि उसने बैग को उसके आदमी को दे दिया है। जबकि पूनम ने किसी आदमी को अंजू के पास भेजा ही नहीं था। पीड़ित का आरोप है कि अंजू ने ही बैग को छुपा लिया है और वापस नहीं दे रही है। ब्यूरो