{"_id":"5b4e15d94f1c1b50748b579b","slug":"61531844057-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर शुरू किया प्रशासन ने पालीथिन मुक्त पलवल बनाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर शुरू किया प्रशासन ने पालीथिन मुक्त पलवल बनाने का अभियान
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन मुक्त अभियान का असर, नहीं आया नजर
-जगह-जगह होता रहा पॉलिथीन का इस्तेमाल
अमर उजाला लाइव
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पॉलिथीन पर पाबंदी के बावजूद इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। शहर में मंगलवार को अमर उजाला टीम ने सब्जी मंडी, बाजारों व मुख्य चौराहों पर जाकर पॉलिथीन के इस्तेमाल को लाइव देखा। इस दौरान पाया गया कि उपायुक्त ने भले ही पॉलीथीन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की ठान ली है, लेकिन अभी तक न तो व्यापारियों पर इसका असर है और न ही लोगों पर। व्यापारियों और रेहड़ियों वालों का कहना है कि जब तक पॉलिथीन की उपलब्धता बनी रहेगी, इस पर रोक कैसे लग पाएगी। सरकार को चाहिए कि पॉलिथीन की उत्पादन फैक्टरियों पर शिकंजा कसे। पेश है लाइव रिपोर्ट:
1. सब्जी मंडी
सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं द्वारा ग्राहकों को पॉलिथीन में ही सब्जी रखकर दी जा रही थी। अधिकांश ग्राहकों के पास थैले नहीं थे, जिस कारण सब्जी विक्रेताओं को सब्जी पॉलिथीन में रखकर ही देनी पड़ रही थी। यह हाल तो तब है, जब मार्केट कमेटी द्वारा सब्जी व अनाज मंडी में पॉलिथीतन के इस्तेमाल पर पहले से ही रोक लगाई हुई तथा जुर्माने का प्रावधान है, यह बात अलग है कि आज तक किसी से जुर्माना वसूला नहीं गया है। एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि पॉलिथीन में सब्जी देना मजबूरी है। ग्राहक घर से थैला लाते भी हैं तो भी सब्जी पॉलिथीन में रखकर देने की मांग करते हैं।
2. बस अडडा क्षेत्र
बस अडडा क्षेत्र में चाहे रेहडियां हो या दुकानें सभी पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा था। कहीं भी कोई दुकानदार सामान देने के दौरान पॉलिथीन के अलावा थैलों या अन्य किसी और का इस्तेमाल करते नहीं मिला। ग्राहक राजवीर का कहना था कि हर समय थैला हाथ में लटकाकर नहीं घूम सकते, इसलिए पॉलिथीन ही अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन
3. मीनार गेट
दुकानों और रेहड़ियों पर पालीथिन का प्रयोग तो होता मिला ही एक साइकिल पर पॉलीथीन बेचने वाला भी मिला। उसका कहना था कि पॉलिथीन बेचकर ही उसका गुजारा हो रहा है। पॉलिथीन पीछे से बंद हो जाएंगी तो उसका जो भी विकल्प आएगा, उसे बेच कर गुजारा कर लेंगे।
-------
जिला प्रशासन ने फिर से शुरू किया अभियान
पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लगाने के लिए एक बार फिर से जिला प्रशासन की ओर से सघन अभियान शुरू किया गया है। इस बार जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने स्वयं कमान संभाली है। जिले में पॅालिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने से पहले उपायुक्त ने सबसे पहले जिला लघु सचिवालय को पूरी तरह से पॉलिथीन मुक्त बना दिया है।इसचिवालय में स्थित सभी कार्यालयों में पॉलिथीन में सामान लाने पर रोक लगा दी गई है। कैंटीन में भी पॉलिथीन में सामान लाने पर ही नहीं बल्कि प्लास्टिक की बोतलों व गिलासों पर भी रोक लगा दी है। उपायुक्त ने इसके लिए जहां समाजसेवी संस्थाओं से सहयोग मांगा है, वहीं जिले में तैनात अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि अभियान की सफलता के लिए पहले व्यापारियों व लोगों को जागरूक करें, फिर भी न माने तो चालान कर कार्रवाई करें।
पचोवन मंदिर पर चलाया जागरूकता अभियान
पॉलिथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए उपायुक्त स्वयं मंगलवार को एसडीएम व कुछ अधिकारियों को साथ लेकर पचोवन मंदिर पहुंचे। उपायुक्त ने महामंडलेश्वर महंत कामता दास महाराज व महंत ऋषिदास महाराज के मार्ग दर्शन में श्रद्धालुओं को जागरूक किया तथा पालीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। मंदिर के बाहर प्रसाद बेचने वालों से भी पॉलिथीन का प्रयोग बंद कर कागज के लिफाफे इस्तेमाल करने की अपील की।
--------------
शहर के लोगों व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पलवल को पूरी तरह से पॉलिथीन मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए लोगों तथा व्यापारियों के बीच जाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा।
डॉ. मनीराम शर्मा, उपायुक्त