फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बदमाशों ने पिकअप सवार को मारपीट कर फेंका,

बदमाशों ने पिकअप सवार को मारपीट कर फेंका,

Thu, 21 Feb 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने पिकअप सवार को मारपीट कर फेंका,
पिकअप चालक को मारपीट कर फेंका
विज्ञापन

वाहन लेकर फरार तीनों आरोपियों को पुलिस ने नाकेबंदी कर दबोचा
गांव सहराला के पास वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। बाइक सवार तीन युवकों ने सोहना से सहराला के रास्ते पृथला आ रहे एक पिकअप वाहन सवार के साथ मारपीट कर उसे खेतों में फेंक दिया और उक्त युवक गाड़ी को लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों तरफ नाकेबंदी कर दी और बाइक सवार तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों से पूछताछ शुरू कर दी है। गदपुरी पुलिस चौकी प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार जिला सोनीपत के गांव निजामपुर निवासी नरेश ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि वह करनाल स्थित एक एक्सप्रेस कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत है। मंगलवार को नरेश पिकअप वाहन को लेकर बिलासपुर से पृथला गांव स्थित एक कंपनी के लिए चला था। जब वह गांव सहराला के पास पहुंचा तो वहां बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी के रुकते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और मारपीट कर उसे खेतों में फेंक दिया और उससे 200 रुपये भी लूट लिए। मारपीट करने के बाद दो आरोपी पिकअप में सवार हो गए और एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की सूचना गदपुरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और लुटेरों की चारों तरफ खोज शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस के हत्थे बाइक सवार एक आरोपी पड़ गया। बताया गया है कि आरोपी की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने गाड़ी लेकर भागे अपने साथियों के बारे में बताया कि वे गाड़ी लेकर कहां जाने वाले हैं। पुलिस टीम ने तुरंत गाड़ी लेकर भागे दोनों लुटेरों को दबोच लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला पलवल के गांव छपरौला निवासी जितेंद्र, बलदेव व धन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लूट की और भी कई वारदात का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed