फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   47 illegal Bangladeshis caught, total 130 immigrants identified so far

Palwal News: 47 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए, अब तक कुल 130 अप्रवासी चिहिन्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
47 illegal Bangladeshis caught, total 130 immigrants identified so far
डिपोर्ट की प्रक्रिया जारी, पुलिस ने नागरिकों से की सहयोग की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। अवैध अप्रवासियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैंप थाना क्षेत्र से 47 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को रेस्क्यू किया गया। इनमें 10 पुरुष, 10 महिलाएं और 27 बच्चे शामिल हैं। यह अभियान डीएसपी सदर नरेंद्र खटाना के नेतृत्व में चलाया गया।



डीएसपी ने बताया कि बुधवार को की गई कार्रवाई में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें रेस्क्यू किया। उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ये लोग भारत में कब और कैसे दाखिल हुए। इनके खिलाफ नियमानुसार डिपोर्ट की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। अब तक पुलिस की ओर से 130 अवैध बांग्लादेशियों को विभिन्न स्थानों से रेस्क्यू किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिले में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे अपने घरों या संस्थानों में कार्यरत या किराये पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। सभी भट्टा, राइस मिल व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से भी अनुरोध है कि अपने कर्मचारियों की जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस का यह अभियान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए है। नागरिकों का सहयोग इस दिशा में बेहद जरूरी है। अब तक जिले की विभिन्न ईंट भट्ठियों व इलाकों से 130 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को रेस्क्यू किया गया है, जिनकी डिपोर्ट प्रक्रिया प्रगति पर है। - वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed