फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   34 year man committed suicide in palwal

आइसक्रीम देने गया युवक फांसी पर लटका मिला

Wed, 10 Mar 2021 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
34 year man committed suicide in palwal
आइसक्रीम देने गया युवक फांसी पर लटका मिला
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। आइसक्रीम की डिलीवरी देने गया एक युवक मंगलवार दोपहर को लापता हो गया। पुलिस और परिजनों ने तलाश की तो उसका शव रहराना गांव के जंगल में बने एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के मालिक की शिकायत पर कार्रवाई कर जांच शुरू की।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादराम के अनुसार पलवल निवासी संदीप गोयल ने मंगलवार को शिकायत दी थी कि उसकी आइसक्रीम कंपनी में गांव कुसलीपुर निवासी 34 वर्षीय लख्मीचंद पिछले 15-16 वर्ष से नौकरी करता था। नौ मार्च को लख्मीचंद बाइक से किठवाड़ी रोड स्थित एक निजी स्कूल में आइसक्रीम की डिलीवरी देने के लिए गया था। देर शाम तक वापस नहीं आया तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि नौ मार्च को देर रात लख्मीचंद को तलाश करते हुए चिरावटा गांव के जंगल में पहुंचे तो वहां बने ट्यूबवेल (कोठरे) के बाहर बाइक खड़ी हुई मिली। इसी दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जब कोठरे को खोलकर देखा तो अंदर लख्मीचंद रस्सी से फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। प्रथम दृष्टि से मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। इस संबंध में पुलिस ने संदीप गोयल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed