{"_id":"5bf838eabdec22416f2317a0","slug":"31542994154-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता न करने पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता न करने पर की मारपीट
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समझौता न करने पर की मारपीट
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में गांव हशापुर में मामले का समझौता नहीं करने पर चार लोगों ने घर जाकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि गांव हशापुर निवासी राजेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका गांव राजूपुर खादर निवासी अशोक, राजेंद्र, रोहतास उर्फ इप्पा और जगराम उर्फ कल्लू से जान से मारने की नियत से हमला करने का मामला अदालत में चल रहा है। इसी मामले का समझौता करने के लिए उक्त लोग गत 16 नवंबर को राजेश के घर पहुंच गए। जब राजेश ने समझौता करने से मना किया तो चारों लोगों ने मिलकर राजेश के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कंप्यूटर सेंटर में की चोरी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में एक कंप्यूटर सेंटर केे शीशे तोड़कर चोर हजारों रुपये नकदी व अन्य सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने सेंटर संचालक की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हरीचंद के अनुसार गांव लोहागढ़ निवासी रवि कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका राजमार्ग पर आई कैट नाम से कंप्यूटर सेंटर है। प्रतिदिन की तरह गत 21 नवंबर की शाम को वह सेंटर को बंद कर घर चले गए थे। जब अगले दिन सुबह आकर उन्होंने देखा तो सेंटर के दरवाजे पर लगे शीशे टूटे हुए थे और अंदर से 18 एलईडी, दो लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, एक म्यूजिक सिस्टम व 61 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक को लाठी-डंडो से पीटा
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत आपसी रंजिश के चलते पांच युवकों द्वारा एक युवक पर लाठी-डंडा से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र के अनुसार वाल्मीकि मोहल्ला निवासी देवेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि रंजिश के कारण मोहल्ला निवासी सौरभ, रोहित, छोटू, अंकित व शिवा ने मिलकर गत 20 नवंबर को पीड़ित पर लाठी डंडा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।