{"_id":"688a5ee5222174d46d02bad9","slug":"2963-candidates-took-the-exam-at-27-examination-centers-palwal-news-c-24-1-gr11004-116666-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 27 परीक्षा केंद्रों पर 2963 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 27 परीक्षा केंद्रों पर 2963 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
Wed, 30 Jul 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
एचटेट लेवल-3 पीजीटी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, आज होंगी टीजीटी व पीआरटी की परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित एचटेट लेवल-3 पीजीटी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल 3,582 अभ्यर्थियों में से 2,963 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 619 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था संभाली। एक अभ्यर्थी अजीज अहमद ने बताया कि पेपर का लेवल नॉर्मल था। सभी सवाल सिलेबस के अंदर से ही पूछे गए थे। उपायुक्त ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षाएं नकल रहित और पारदर्शी ढंग से कराए जाने के लिए फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया, जिसमें प्राचार्य महेश कुमार, प्राचार्य शिव कुमार गर्ग और लेक्चरर हिमांशु शर्मा को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
गुरुवार 31 जुलाई को एचटेट की लेवल-2 टीजीटी परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा लेवल-1 पीआरटी परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने इन परीक्षाओं के लिए भी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट, नकल व प्रसारण गतिविधियों पर रोक लगाई गई है ताकि परीक्षा पूर्ण शांति व निष्पक्षता से संपन्न हो सके।